IBN7 IBN7

यूपी समेत देश के कई शहरों में जन्माष्टमी की धूम

Posted on Aug 10, 2012 at 11:19am IST | Updated Aug 10, 2012 at 11:23am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित देश के कई शहरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजधानी में कई जगहों पर भव्य झाकियों का आयोजन किया गया है। उत्सव को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर गृहस्थों के साथ ही साधु संत भी आज व्रत रखेंगे। मंदिरों के साथ शहर में कई जगह कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अष्टमी और नवमी तिथि पर संशय के चलते अधिकांश गृहस्थों ने गुरुवार को ही जन्माष्टमी मनाई।

यूपी समेत देश के कई शहरों में जन्माष्टमी की धूम
पंडित कृष्णकांत ने बताया कि इस बार गृहस्थी और वैष्णवों को शुक्रवार रात को रोहिणी नक्षत्र नहीं मिलेगा। रोहिणी नक्षत्र शनिवार 11 अगस्त को सुबह 9.57 बजे के बाद शुरू होगा और यह रविवार 12 अगस्त को 12.31 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि कई वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि जब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं है।

राजधानी लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, आगरा और कई अन्य शहरों में जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है। शुक्रवार को जन्माष्टमी के चलते रिजर्व पुलिस लाइन, महानगर, पीएसी इस्कॉन मंदिर और अहियागंज स्थित बांके बिहारी के मंदिर सहित तमाम मंदिरों और उत्सव स्थलों में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक जन्माष्टमी के मौके पर एहतियात के तौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: janmashtami, fastival, celebration, india, lord krishna



पिछली खबर
तस्वीरों में: पवित्र ‘माह ए रमजान’ में उल्लास में डूबे लोग
अगली खबर
मुंबई में जन्माष्टमी की धूम, गली-गली में ‘गोविंदा आला रे…’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
ख्वाजा का 801वां उर्स
17:45 PM, May 20, 2013
Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7