मुंबई। फिल्म निर्माता कबीर खान का कहना है कि फिल्म 'एक था टाइगर' में सलमान खान की मौजूदगी उनके लिए शुरुआत में खासी मददगार होगी लेकिन फिल्म की विषय-वस्तु और निर्देशन उसे लम्बे समय तक दर्शकों के बीच जीवित रखेगा। कबीर ने बताया कि मुझे लगता है कि फिल्म में लम्बे समय तक चलने की शक्ति है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म की शुरुआत बेहतरीन रहेगी जो कि सलमान पर निर्भर होगी। इसके बाद यह मेरे ऊपर और फिल्म पर निर्भर होगा, जिसे मैंने बनाया है। मुझे लगता है कि फिल्म में लम्बे समय तक चलने की क्षमता है।
इस महीने की 15 तारीख को प्रदर्शित होने वाली 'एक था टाइगर' कबीर के निर्देशन में बनी तीसरी फिल्म है। गौरतलब है कि इससे पहले वह 'काबुल एक्सप्रेस' और 'न्यूयार्क' का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म में सलमान एक जासूस के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ की मौजूदगी ने इसे साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना दिया है। 'एक था टाइगर' की पहली झलक की भी व्यापक रूप से सराहना हुई थी और दर्शकों ने इसे खासा पसंद किया था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Ek Tha Tiger, Salman Khan, Kabir Khan, Katrina Kaif, Bollywood








कमेंट्स
0