IBN7 IBN7

मुंबई में जन्माष्टमी की धूम, गली-गली में ‘गोविंदा आला रे…’

Posted on Aug 10, 2012 at 12:44pm IST | Updated Aug 10, 2012 at 06:31pm IST

नई दिल्ली। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा समेद देश के सभी शहरों में मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। दिल्ली में जन्माष्टमी के अवसर पर सभी प्रमुख मंदिर सजे हुए हैं। वहीं, मुंबई में दही-हांडी की धूम मची हुई है। अलग अलग जगहों पर दही हांडी फोड़ने के लिए गोविंदा की टोलियां सज गई हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देशवासियों को जनमाष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

मुंबई में जनमाष्टमी के मौके पर दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम रखा जाता है। पूरे शहर में ही 100 से ज्यादा जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित होता है। आज भी मुंबई के अलग अलग हिस्सों में दही हांडी फोड़ने का कार्यकक्रम किया जा रहा है। ठाणे में शहर के विभिन्न इलाकों से टोलियां इकट्ठा हुई हैं। यहां 14 ह्यूमन पिरामिड यानी की 40 फिट की ऊंचाई तक पहुंचने वाली टोली को 30 लाख और 9 ह्यूमन पिरामिड यानी 35 फुट तक की ऊंचाई तक पहुंचने वाली टोली को 15 लाख का ईनाम दिया जाएगा।

मुंबई में जन्माष्टमी की धूम, गली-गली में ‘गोविंदा आला रे…’

ठाणे में सबसे अहम बात यह है कि यहां के कार्यक्रम में दिविंगत बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना का खुमार छाया हुआ है। यहां के दही हांडी कार्यक्रम में बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार रहे राजेश खन्ना पर फिल्माए गाने ही डीजे पर बजाए जा रहे हैं।




वहीं, घाटकोपर में भी गोविदाओं की टोली पहुंच चुकी है। एमएनएस के विधायक ने यहां पर पूजा पाठ का कार्यक्रम पूरा किया जिसके बाद दही हांडी का कार्यक्रम शुरू हुआ। अब पहले की तुलना पर मटकियों में माखन तो कम हो गया है लेकिन ईनामी राशि बढ़ गई है।

दादर में सबसे पहले दही हांडी फूंटती है। मुंबई में 100 से भी ज्यादा जगहों पर ये कार्यक्रम होता है। छोटे बड़े बच्चे इसमें भाग लेते हैं। पिरामिड के सबसे ऊफर किसी बच्चे को ही चढ़ाया जाता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mumbai, Dahi Handi, Programme, Shri Krishna Janmashtami, Govinda



पिछली खबर
यूपी समेत देश के कई शहरों में जन्माष्टमी की धूम
अगली खबर
तस्वीरों में देखें: गोविंदा आला रे, अपनी मटकी संभाल...

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
ख्वाजा का 801वां उर्स
17:45 PM, May 20, 2013
Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7