IBN7 IBN7

ओलंपिक: फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई टिंटू लूका

Posted on Aug 10, 2012 at 01:17pm IST | Updated Aug 10, 2012 at 01:18pm IST

लंदन। भारतीय उड़नपरी पी टी ऊषा की शिष्या टिंटू लूका लंदन ओलंपिक में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में गुरुवार को सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालने के बावजूद फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

लूका ने एक मिनट 59.69 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में हीट दो में छठे नंबर पर और ओवरआल 11वें नंबर पर रहीं। भारतीय एथलीट ने हालांकि अच्छी शुरुआत की और लगातार चौथा नंबर बनाए रखा लेकिन धीरे-धीरे वह पिछड़ती गईं और अपनी हीट में छठे स्थान पर खिसक गई।

ओलंपिक: फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई टिंटू लूका
केरल की 23 वर्षीय लूका ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। इस सत्र में इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ समय दो मिनट 01.09 सेकेंड था। लेकिन लूका अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय एक मिनट 59.17 सेकेंड को पार नहीं कर सकीं। उन्होंने इससे पहले हीट में दो मिनट 01.75 सेकेंड का समय निकालते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

दक्षिण अफ्रीका की केस्टर सेमेन्या ने एक मिनट 57.67 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में पहला स्थान हासिल किया। रूस की एलेना अर्जाकोवा दूसरे और केन्या की जेनेथ जेप्कोसगेई बूसीनेई ने तीसरा स्थान हासिल किया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: tintu luka, women's 800 m race, india, london olympics 2012



पिछली खबर
संन्यास लेने के बाद ‘नई दुनिया’ तलाशते हैं एथलीट
अगली खबर
मैरीकोम को 20 लाख कैश और जमीन देगी असम सरकार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

Photogallery
बेकहम के बेमिसाल 20 साल
09:20 AM, May 21, 2013

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012

सिल्वर शूटर विजय की तरक्की, बनें सूबेदार मेजर

लंदन ओलंपिक में सिल्वर विजेता शूटर सूबेदार विजय कुमार को आखिरकार सेना ने प्रमोशन दे दिया है। उन्हें प्रमोट कर सूबेदार से सूबेदार मेजर बना दिया गया है। 22:06 PM, Aug 16, 2012
IBN7