IBN7 IBN7

गीतिका खुदकुशी केस:बेल को हाईकोर्ट जा सकते हैं कांडा

Posted on Aug 10, 2012 at 06:01pm IST

नई दिल्ली।पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा की खुदकुशी के मामले में वांछित हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा अग्रिम जमानत के लिए सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं। यह जानकारी उनके एक घनिष्ठ सहयोगी ने दी है।

दिल्ली के एक सत्र न्यायालय ने गुरुवार को कांडा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि उनके खिलाफ आरोप गम्भीर प्रकृति के हैं, इसलिए उनकी याचिका औचित्यपूर्ण नहीं है। एक करीबी सहयोगी ने कहा कि कांडा सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे।

गीतिका खुदकुशी केस:बेल को हाईकोर्ट जा सकते हैं कांडा

कांडा बंद हो चुकी उस विमानन कम्पनी (एमडीएलआर) के मालिक रहे हैं, जहां गीतिका पहले काम करती थी। कांडा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।कांडा की एक कर्मचारी, अरुणा चड्ढा को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें दिल्ली की एक अन्य अदालत ने 11 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गीतिका ने दिल्ली स्थित अपने घर में पांच अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में कांडा और चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। कांडा ने अपने करियर की शुरुआत चप्पल विक्रेता के रूप में की थी। बाद में वह प्रापर्टी डीलर बन गए। 2007 में उन्होंने एमडीएलआर एयरलाइन की शुरुआत की। 2009 में सिरसा विधानसभा सीट से वह निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए और कांग्रेस नेतृत्व वाली भूपिंदर सिंह हुड्डा सरकार में शामिल हुए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: geetika suicide case, gopal goyal kanda, bail, high court, lower court



पिछली खबर
देशभर में पूरे उल्लास के साथ मनाई जा रही जन्माष्टमी
अगली खबर
देखें: स्पीड न्यूज- शुक्रवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

श्रीशांत ने बताया खुद को बेकसूर, कहा-वापस मिलेगा सम्मान

श्रीशांत ने पहली बार बयान जारी किया है। श्रीशांत ने अपने वकील रेबेका जॉन के जरिए एक बयान जारी कर खुद को बेकसूर बताया। 09:44 AM, May 22, 2013

फिक्सिंग की फांस, चार और क्रिकेटर हो सकते हैं गिरफ्तार!

स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी और अभिनेता विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और कुछ अहम गिरफ्तारियां कर सकती हैं। 09:34 AM, May 22, 2013

शशिकांत शर्मा होंगे नए CAG, विनोद राय की लेंगे जगह

रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा देश के नए सीएजी होंगे। वो विनोद राय की जगह लेंगे। शशि कांत की नियुक्ति पर राष्ट्रपति की भी मुहर लग गई है। 09:22 AM, May 22, 2013

सर्वे:सरकार से नाखुश 68 फीसदी लोग, राहुल पर भारी मोदी

68 फीसदी लोग मानते हैं कि सरकार को अब सत्ता में नहीं बने रहना चाहिए तो 65 फीसदी सीधे मनमोहन सिंह को ही कोयला घोटाले के लिए जिम्मेदार मानते हैं। 09:07 AM, May 22, 2013

आईपीएल टीम के मालिक के ‘खास’ से जुड़ रहे हैं विंदू के तार

सूत्रों से पता चला है कि मुंबई पुलिस को विंदू दारा सिंह और उस रिश्तेदार के बीच फॉन कॉल्स के सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल टीम के इस मालिक के क्रिकेट की दुनिया में भारी दबदबा है। 08:30 AM, May 22, 2013

आर्थर रोड जेल से संजय दत्त पुणे की यरवडा जेल शिफ्ट

संजय दत्त को आज मुंबई के आर्थर रोड जेल से पुणे के यरवडा जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे पहले बताया जा रहा था कि एक महीना तक उन्हें आर्थर रोड जेल में ही रहना पड़ेगा। 08:05 AM, May 22, 2013

काहिरा फिल्म फेस्ट में भारत बतौर साझीदार देश आमंत्रित

काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के प्रतिनिधि ने नवंबर में होने वाले सिनेमा के जश्न में भारत को एक साझीदार देश के रूप में आमंत्रित किया है। 20:47 PM, May 21, 2013

चीन के पीएम ली के ‘नमस्ते’ ने जीता भारतीयों का दिल

चीन के प्रधानमंत्री ली कचियांग ने मंगलवार की सुबह अपनी भाषण की शुरूआत औपचारिक और दोस्ताना अंदाज में 'नमस्ते' से करके श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। 18:44 PM, May 21, 2013

चीन के पीएम ली कचियांग ने की राष्ट्रपति प्रणब से मुलाकात

चीन के प्रधानमंत्री ली कचियांग ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस अवसर पर मुखर्जी ने कहा कि भारत और चीन के संबंध एक अच्छे पड़ोसी जैसे हैं। 18:21 PM, May 21, 2013
IBN7