IBN7 IBN7

‘दिल्ली मोर’ से मेट्रो-फीडर बसों में करें बेरोक-टोक सफर

Posted on Aug 11, 2012 at 06:04pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो और मेट्रो फीडर बसों में यात्रा करने के लिए अब आपको बार-बार टिकट या टोकन लेने की जरूरत नहीं है। आप ‘दिल्ली मोर’ कार्ड को स्वैप कर इन में सफर सकते हैं। मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव डॉ. सुधीर कृष्णा ने आज ‘दिल्ली मोर’ कार्ड लांच किया। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंधन निदेशक मंगू सिंह भी मौजूद थे। डॉ. कृष्णा ने कहा कि जल्द ही कार्ड का उपयोग दिल्ली परिवहन निगम, डीटीसी की बसों, कलस्टर बसों, एयरपोर्ट मेट्रो और पार्किंग स्थलों पर भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा है। अब उन्हें खुले पैसे लेकर चलने तथा परिवहन के अलग अलग साधनों में बार बार टिकट लेने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस कार्ड का दायरा बढ़ाकर इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

‘दिल्ली मोर’ से मेट्रो-फीडर बसों में करें बेरोक-टोक सफर

उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के सभी स्मार्ट कार्ड आज से ‘दिल्ली मोर’ कार्ड की तरह से काम करना शुरू कर देंगे। सबसे पहले इस कार्ड को फीडर बसों के रुट नम्बर एमएल 5 और 56 में लांच किया गया है। ये बसें शास्त्री पार्क स्टेशन से अक्षरधाम, नोएडा लिंक रोड, मयूर विहार फेज वन, धर्मशिला कैंसर अस्पताल और वसुंधरा एंकलेव होते हुए मयूर विहार फेज थ्री जाती हैं।

शहरी विकास मंत्रालय की ‘दिल्ली मोर’ कार्ड को राज्य परिवहन की बसों, निजी ऑपरेटरों की बसों और भारतीय रेलवे में शुरू करने की भी योजना है। मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद जैसे शहरों में इस कार्ड को अगले वर्ष से शुरू किए जाने की संभावना है।

दिल्ली मेट्रो की इस कार्ड को और सुविधाजनक बनाने की योजना है जिसके तहत मेट्रो के किराया संग्रहण द्वारों पर ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी जिनपर इन कार्डों का रिचार्ज किया जा सकेगा। इसके लिए यात्री को अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: delhi more card, metro smart card, delhi metro, dtc buses, transport



पिछली खबर
एक चिट्ठी की वजह से विवादों में घिरे मेट्रोमैन
अगली खबर
कोलकाता: भाई ने नाबालिग बहन से किया रेप, गिरफ्तार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7