IBN7 IBN7

फर्राटा धावक ब्लेक बोले- सचिन को बोल्ड कर सकता हूं

Posted on Aug 11, 2012 at 07:21pm IST | Updated Aug 11, 2012 at 08:32pm IST

लंदन। खुद को भारतीय तेज गेंदबाजों से ज्यादा तेज बताने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज धावक जमैका के योहान ब्लेक विस्फोटक भारतीय ओपनर वीरेन्द्र सहवाग, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के भी जबर्दस्त फैन हैं।

लंदन ओलंपिक में 100 मी. और 200 मी. फर्राटा दौड़ में रजत पदक जीत चुके ब्लेक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तकनीकी तौर पर सचिन और ताकत के मामले में सहवाग तथा गेल मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। सहवाग तो हर गेंद को मारते हैं। आप उनके मैच देखें तो वह पहली ही गेंद से शुरू हो जाते हैं और गैप ढूंढ लेते हैं। हमवतन महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से सचिन की तुलना किए जाने पर ब्लेक ने डिप्लोमेट अंदाज में कहा कि मुझे धर्मसंकट में मत डालो। बार बार पूछे जाने पर भी ब्लेक ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की।

फर्राटा धावक ब्लेक बोले- सचिन को बोल्ड कर सकता हूं

गेंदबाजों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं भारतीय तेज गेंदबाजों से कहीं ज्यादा तेज हूं। वे कहीं से तेज नहीं हैं। वे 87-88 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। मैं खुद 90-91 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर लेता हूं। मुझे पता है कि मैं ज्यादा तेज गेंदबाजी कर सकता हूं। मैं शायद दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज बन सकता हूं।

क्रिकेट से अपने जुड़ाव पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट मेरा पहला प्यार है और मैं अच्छा क्रिकेटर बन सकता हूं। मुझे लगता है कि अगर मौका मिले तो सचिन, सहवाग जैसे बल्लेबाजों को बोल्ड भी कर सकता हूं और दमदार बल्लेबाजी भी कर सकता हूं। मैंने कुछ क्रिकेट मैच खेले भी हैं। ब्लेक गत वर्ष से ही कहते रहे हैं कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना चाहते हैं। इस बार इस बारे में अटकलें तेज हो गई हैं। इस पर ब्लेक ने कहा कि मेरे एजेंट इस काम में लगे हुए हैं और देख रहे हैं कि कैसे समय निकाला जा सकता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: london olympics 2012, yohan blake, sachin tendulkar, athlete, ipl, virender sehwag, cricket



पिछली खबर
‘द वॉल’ बनने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा: पुजारा
अगली खबर
देखें: टी-20 टीम में चयन होने पर भज्जी ने क्या कहा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7