धनबाद। जनता दल यूनाईटेड(जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद शरद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार देश से गरीबी हटाने के नाम पर रोज नए-नए टोटका कर रही है।
शरद यादव ने बीपीएल परिवारों को मुफ्त मोबाइल देने के केंद्र सरकार के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुफ्त में मोबाइल देने मात्र से देश से गरीबी खत्म नहीं होगी। लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना होगा। रोटी, कपड़ा और मकान यह तीन चीजें जिंदगी के लिए आवश्यक है। लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी होने के बाद वे स्वयं मोबाइल खरीद लेंगे।

एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं वह गरीबों की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं और उनकी ही सेवा करते रहेंगे। साल 2014 के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा किए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: sharad yadav, upa, mobile, nda, prime minister








कमेंट्स
0