IBN7 IBN7

ममता से सवाल पूछा तो माओवादी बता कराया अरेस्ट

Posted on Aug 11, 2012 at 08:19pm IST | Updated Aug 11, 2012 at 08:31pm IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पश्चिमी मिदनापुर जिले में सार्वजनिक तौर पर किसानों के प्रति राज्य सरकार की नीतियों के विषय में सवाल पूछने वाले एक व्यक्ति को 'जनसभा में बाधा डालने एवं पुलिस अधिकारी पर हमला' करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। ममता में बढ़ती असहिष्णुता के कारण नागरिक समाज ने सरकार के इस कदम की आलोचना की है।

स्थानीय अदालत ने शनिवार को उस व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। झारग्राम जिले की पुलिस अधीक्षक भारती घोष ने शनिवार को बताया, "शिलादित्य चौधरी को शनिवार सुबह जनसभा में बाधा डालने, उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में प्रवेश करने एवं पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप" में गिरफ्तार किया गया।

ममता से सवाल पूछा तो माओवादी बता कराया अरेस्ट

ममता बुधवार से नक्सल प्रभावित बेलपहाड़ी इलाके के दौरे पर थीं। जब वह रैली को सम्बोधित कर रही थीं तभी चौधरी ने उनसे पूछा, "किसान मर रहे हैं क्योंकि उनके पास धन नहीं है। खाली वादों से काम नहीं चलेगा। आप किसानों के लिए क्या कर रही हैं?" इन प्रश्नों से स्तब्ध ममता ने चौधरी को नक्सली की संज्ञा दी जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यद्यपि उस दिन चौधरी को जाने दिया गया लेकिन शनिवार सुबह उसे फिर गिरफ्तार कर लिया।

नागरिक समाज ने गिरफ्तारी की निंदा की। इस कदम के साथ ही ममता की तुनकमिजाजी एक बार फिर लोगों के सामने आई गई जो थोड़े से असहज प्रश्नों पर अपना आपा खो बैठती हैं। कभी ममता की सहयोगी रहीं प्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी ने कहा, "मैं क्या कह सकती हूं? यह गिरफ्तारी एकदम अनुचित है। यह ममता की न केवल बढ़ती असहिष्णुता को दर्शाता है बल्कि तानाशाही को भी प्रदर्शित करता है।"

इससे पहले ममता एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा कार्टून विवाद पर प्रोफेसर की गिरफ्तारी के विषय में प्रश्न पूछने से नाराज हो गई थीं। उन्होंने छात्रों को नक्सली तक ठहरा दिया था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: west bengal, mamta banerjee, people, question, arrest, west midnapur, farmers



पिछली खबर
45 दिन में गीतिका को 400 कॉल किए थे गोपाल ने!
अगली खबर
मुद्दा: क्या जन आंदोलन से बदलेगी राजनीतिक तस्वीर?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

SC/ST/OBC के खाली पदों की होगी स्पेशल तरीके से भर्ती

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष भर्ती अभियान के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 21:03 PM, May 23, 2013

सरकारी नौकरी: आयकर विभाग में 20 हजार भर्तियां

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि इन नए पदों में से 1349 पद भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के और शेष 19402 पद गैर आईआरएस कैडर के होंगे। 21:00 PM, May 23, 2013

दलाई लामा के घर के पास से संदिग्ध चीनी जासूस अरेस्ट

तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा के निवास स्थान मैकलियोडगंज से पुलिस ने एक तिब्बती को गिरफ्तार किया। उस पर चीनी जासूस होने का संदेह है। 19:31 PM, May 23, 2013

साक्षी का ट्वीट, ‘कुछ तो लोग कहेंगे,लोगों का काम है कहना’

आईपीएल में सट्टेबाजी में फंसे विंदू दारा सिंह के साथ नजर आईं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है, लेकिन अलग अंदाज में। 15:30 PM, May 23, 2013

IRS अफसर की गुंडागर्दी, घर में घुसकर लड़की से मारपीट

हैदराबाद में एक आईआरएस अफसर पर एक लड़की के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। घर में घुसकर गुंडागर्दी करने वाले इस अफसर का नाम वी वीरभद्रम है। 13:52 PM, May 23, 2013

देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: पीएम

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में देश की रणनीतिक सोच में बदलाव करने और उच्च रक्षा संगठनों के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है। 12:53 PM, May 23, 2013

मुंबई पुलिस की दो टूक, 'नहीं देंगे श्रीशांत का लैपटॉप'

दिल्ली पुलिस ने फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार श्रीशांत के होटल के कमरे से जब्त सामान के बारे में पूछा है। लेकिन मुंबई पुलिस ने किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। 12:49 PM, May 23, 2013

पूछताछ के लिए चेन्नई पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं मिले मयप्पन

चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मयप्पन से पूछताछ करने मुंबई पुलिस चेन्नई पहुंच गई। लेकिन मयप्पन चेन्नई में मिले ही नहीं। 11:05 AM, May 23, 2013

तुलसी एनकाउंटर: क्या अशोक गहलोत को थी जानकारी!

सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर केस में एक और नया नाम उभरकर सामने आया है। ये नाम है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है किे अशोक गहलोत ने उदयपुर के तत्कालीन आईजी को एक सीलबंद लिफाफे में खत भेजा था। 09:07 AM, May 23, 2013
IBN7