IBN7 IBN7

फेसबुक पर ऐलान किया और खुद को गोली से उड़ा लिया

Posted on Aug 11, 2012 at 10:49pm IST

आगरा। आगरा में 24 साल के एक युवक ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घरवालों के मुताबिक वो लड़का एक लड़की से मोहब्बत करता था लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और उस लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई। लड़का इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने अपनी जान दे दी। लेकिन अपनी मौत से 36 घंटे पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर कोडवर्ड में खुदकुशी के संकेत दे दिया था जिसे उसके दोस्त समझ नहीं सके। उसने अपने फेसबुक पर लिखा, बस सिर्फ 36 घंटे और!

24 साल का भरत लच्छवानी उर्फ बंटी का सूरत में जूतों का शोरूम है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे वो सूरत से आगरा अपने घर पहुंचा लेकिन वो घर के अंदर नहीं गया और कॉलोनी के गेट के बाहर सीढ़ियों पर बैठ गया। जब घरवालों को पता चला कि वो सीढ़ियों पर बैठा है और घर नहीं आ रहा है तो घरवाले उसके पास गए। उसे घर चलने के लिए कहा लेकिन घरवालों को देखते ही भरत ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल लगा ली। उसने घरवालों को धमकी दी कि अगर उसके साथ जबरदस्ती की तो वो खुद को गोली मार लेगा। भरत के पिता और कॉलोनी वालों ने उसे बहुत समझाया लेकिन वो नहीं माना। उसने पिस्तौल की ट्रिगर पर हाथ रख लिया और गोली मारने की धमकी देकर उसने लोगों को कदम पीछे हटाने को मजबूर कर दिया। लोगों ने पुलिस बुलाने का फैसला किया लेकिन इससे पहले कि पुलिस आती, भरत ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

फेसबुक पर ऐलान किया और खुद को गोली से उड़ा लिया

परिवार के मुताबिक भरत ने दो दिन पहले ही फेसबुक पर खुदकुशी की ओर इशारा कर दिया था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था 36 hours to go यानि 36 घंटे और बाकी हैं। पिता ने सूरत फोन किया तो पता चला कि भरत वहां से आगरा के लिए निकल चुका है। घरवाले पूरी रात उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात नहीं हो सकी। और सुबह जब भरत आगरा पहुंचा तो उसने फेसबुक पर लिखे अपनी मौत के अल्टीमेटम को हकीकत में तब्दील कर दिया।

घरवालों के मुताबिक भरत एक लड़की से मोहब्बत करता था। लड़की ने एयर होस्टेस बनने के बाद दो साल पहले भरत से अपने संबंध खत्म कर लिए थे। उसकी शादी कहीं और तय होने के बाद से भरत परेशान रहने लगा था। ऐसे में घरवालों ने उसे सूरत अपने मामा के पास भेज दिया था। करीब दो साल से वो मामा के साथ मिलकर जूतों का शोरूम चला रहा था। घरवालों के मुताबिक तीन महीने पहले उसने प्रेमिका के होने वाले ससुराल में जाकर हंगामा भी किया था। पुलिस भी इस आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंधों का ही मामला मान रही है।

परिवारवालों के मुताबिक प्रेम में नाकाम होने के बाद भरत डिप्रेशन में चला गया था। घरवाले उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाना चाहते थे। आगरा आने पर उसे मनोचिकित्सक से दिखाने की तैयारी थी। जरूरत पड़ने पर वह उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने की तैयारी भी कर चुके थे। लेकिन ये सब हो पाता उससे पहले ही भरत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: facebook, suicide, post, agra, uttar pradesh



पिछली खबर
शराब की भट्टी बंद कराने गई टीम पर हमला, 11 घायल
अगली खबर
प्रेम विवाह की ऐसी सजा, परिवार को गोलियों से भूना

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7