लंदन। भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने भारत को लंदन ओलंपिक में पांचवां पदक दिला दिया है। पुरुषों की 60 किलोग्राम कुश्ती में भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने कांस्य पदक जीत लिया है। योगेश्वर ने उत्तर कोरिया के पहलवान ज्योंग म्योंग को हराया। आखिरी राउंड में कोरिया के पहलवान को धाराशायी करते हुए कांस्य पर योगेश्वर ने अपना कब्जा कर लिया है। इसके साथ लंदन ओलंपिक से भारत की झोली में अब तक एक रजत और 4 कांस्य पर आ चुके हैं।
दरअसल प्री-क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद रैपेचाज राउंड में योगेश्वर ने लगातार तीन मैच जीतकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। पूरे देश में खुशी का माहौल है। योगेश्वर का ये तीसरा ओलंपिक दौरा है। इन्होंने एथेंस और बीजिंग ओलंपिक में भी शिरकत की थी। योगेश्वर के गुरु सतपाल ने कहा कि मेरी मेहनत सफल हो गई।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Yogeshwar Dutt, win, bronze medal, beating, Ri Jong Myong, london Olympics 2012








कमेंट्स
0