IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

क्यों, क्या प्रिया सुनील दत्त की बेटी नहीं है?

  • ibnkhabar.com
Posted on Jan 19, 2009 at 06:02pm IST | Updated Jan 19, 2009 at 06:18pm IST

नई दिल्ली। संजू बाबा ने राजनीति में कदम क्या रखा दिन पर दिन उनकी मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अब मुन्नाभाई ने कैमरे के सामने कह डाला कि लड़कियों को शादी बाद अपने मां-बाप का सरनेम नहीं इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मुन्नाभाई की इस राय को हमारे कुछ रीडर्स ने सिरे से खारिज कर दिया है जबकि कुछ का मानना है कि संजू ने जो कहा सही कहा।

गाजियाबाद से सुनील लिखते हैं कि क्या प्रिया दत्त उसी मां-बाप की संतान नहीं हैं जिसके संजय दत्त हैं जब दोनों एक ही मां-बाप की विरासत के वारिस है तो यह भेदभाव क्यों? वो आगे लिखते हैं कि बेटा कुल चलाने वाला कहा जाता है, पर वही अपने पिता का नाम हर जगह से कटवाकर अपना नाम लिखवाता है। असली वंशज तो बेटी ही होती है जो दोनों कुलो का वंश चलाती है,। इसलिए प्रिया दत्त को पूर्ण अधिकार है कि वह अपने स्वर्गीय पिता का नाम इस्तेमाल करें क्योंकि उन्होंने सुनील दत्त जी की प्रतिष्ठा पर कोई दाग नहीं लगाया है।

वहीं रोपड़ से कंवलजीत सिंह लिखते हैं कि लड़कियों को शादी के बाद अपने पति का सर नेम ही लगाना चाहिए क्योंकि उसका असली घर तो उसकी ससुराल ही होता है। दूसरी ओर मुरैना से रीता सिंह तोमर लिखती हैं कि संजय जी का कहना सही है। यही भारतीय संस्‍कार हैं और लड़की ससुराल में ही शोभा देती है। स्‍व. इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, स्‍व. राजमाता श्रीमंत विजया राजे सिंधिया जैसे कई राजनीतिक उदाहरण हैं जिनका नाम मात्र स्‍मरण से भारत की नारीयां गौरान्वित अनुभव करती हैं ।

उधर एमएनएस के उत्तर प्रदेश दिवस के विरोध पर रीडर दो राय नजर आ रहे हैं। कुछ का मानना है कि सबको अपने ही प्रांत में ऐसा करना चाहिए जबकि कुछ की राय है कि एमएनएस ऐसा कर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रही है और कुछ नहीं।

चलते-चलते: आईबीएन खबर पर इस बार पाक की मुंबई हमलों से जुड़ी जांच को लेकर असली मंशा पर सवाल पूछा गया। लोगों से पूछा गया कि क्य़ा पाक भारत द्वारा दिए जाने वाले सबूतों को फिर नकार देगा? इस पर 87 फीसदों ने हां में जवाब दिया है जबकि 11 फीसदी रीडर्स को लगता है कि पाक वाकई गंभीर है जबकि 2 फीसदी मानते हैं कि इस सवाल पर हां या न नहीं दिया जा सकता।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sanjay, Dutt, Readers Space



पिछली खबर
बीजेपी इसबार इन उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी
अगली खबर
आखिर कल्याण के क्रोध की वजह क्या है?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

सीबीआई का दावा, तलवार दंपति ने की आरुषि की हत्या

बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपियों राजेश व नूपुर तलवार के खिलाफ मंगलवार को गाजियाबाद की एक अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई। 22:46 PM, May 22, 2012

सरकार पर पेट्रोल-डीजल महंगा करने का दबाव बढ़ा

संसद सत्र खत्म होते ही पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल ताजा संकट डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत के चलते पैदा हुआ है। इस वक्त एक डॉलर 55 रुपए 45 पैसे का हो गया है जो ऐतिहासिक गिरावट है। 21:53 PM, May 22, 2012

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश में आतंकवादी ढेर

रक्षा मामलों के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल आर. के. पाल्टा ने एक बयान में कहा कि गंभीर इलाके में तैनात सैनिकों ने तीन से चार लोगों को हथियार के साथ नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ते देखा। 17:47 PM, May 22, 2012

आरुषि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील आर.के. सैनी ने विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस. लाल से कहा कि तलवार दम्पत्ति अपनी बेटी की हत्या व अपराध स्थल से सबूत मिटाने के दोषी हैं। 17:26 PM, May 22, 2012

बताए सरकार, कितना सही है टीवी पर निर्मल दरबार

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने टेलीविजन पर चले रहे निर्मल बाबा के कार्यक्रम को लेकर केन्द्र सरकार से 16 जुलाई तक अपना पक्ष रखने को कहा है। 15:52 PM, May 22, 2012

NRHM घोटाला: मायावती के करीबी अफसर जांच के घेरे में

यूपी में केंद्र की NRHM योजना में हुए हजारों करोड़ के घोटाले और इसे लेकर हुई हत्याओं के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पसंदीदा और करीबी अधिकारी भी सीबीआई की जांच के घेरे में आते दिख रहे हैं। 13:25 PM, May 22, 2012

ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के हुई ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। 13:03 PM, May 22, 2012

यूपी में गर्मी और तपिश का दौर जारी, पारा 45 डिग्री के पार

बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45.3, वाराणसी का 44.0, बांदा का 44.0 और राजधानी लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11:39 AM, May 22, 2012
IBN7