IBN7 IBN7

हर शाम गीतिका को जाना होता था कांडा से मिलने

Posted on Aug 14, 2012 at 02:37pm IST | Updated Aug 14, 2012 at 11:23pm IST

नई दिल्ली। एयरहोस्टेस गीतिका की खुदकुशी के नौवें दिन दिल्ली की एक अदालत में सरकारी वकील ने जो कुछ बताया, उससे आपको कांडा का असली चेहरा नजर आने लगेगा। ये तो सबने सुना कि खुदकुशी के बाद कांडा ने किस तरह से खुद को बेकसूर बताते हुए मीडिया के सामने बताया था कि दो महीने से वो गीतिका से मिला ही नहीं और न ही उससे बातचीत की। कांडा ने ये भी कहा था कि कंपनी के कर्मचारियों से उसका कोई सीधा मतलब नहीं होता। गीतिका भी सिर्फ अपने सीनियर अधिकारियों के संपर्क में रहती थी। लेकिन अब गीतिका के अप्वाइंटमेंट लेटर की जो बातें सामने आई हैं उससे कांडा के चेहरे पर छिपा पर्दा हटने लगा है।

दरअसल गीतिका को दोबारा नौकरी पर रखते हुए कांडा ने गीतिका के सामने जो शर्तें रखीं उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक इन शर्तों में एक शर्त ये भी था कि गीतिका रोज शाम को काम खत्म करने के बाद गोपाल कांडा से मिलेगी। गीतिका ने महज 23 साल की उम्र में जनवरी 2011 में दोबारा एमडीएलआर कंपनी ज्वाइन की, वो भी कंपनी डायरेक्टर के तौर पर। इस दौरान गीतिका को एक अप्वाइंटमेंट लेटर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया।

हर शाम गीतिका को जाना होता था कांडा से मिलने

कागजात में बाकी शर्तें तो सामान्य थीं लेकिन इन्हीं में से एक शर्त चौंकाने वाली थीं। शर्त के मुताबिक गीतिका को हर रोज गोपाल कांडा को रिपोर्ट करना था। वो भी अप्वाइंटमेंट लेटर के नियमों के मुताबिक शाम में। यानी हर रोज काम खत्म करने के बाद शाम को गीतिका को गोपाल कांडा से मिलना था। जरा सोचिए कि एक महिला कर्मचारी के साथ कांडा के इस करार का क्या मकसद था। वो भी शाम के समय।




गीतिका के साथ नौकरी की शर्त चौंकाने वाली इसलिए भी है क्योंकि गोपाल कांडा कई कंपनियों के मालिक होने के साथ ही उस समय हरियाणा सरकार में गृह राज्य मंत्री भी थे यानी तमाम कंपनियों की देखरेख के अलावा पूरे राज्य की जिम्मेदारी भी कांडा के कंधों पर थी।

सवाल ये है कि आखिर कांडा कैसे एक साथ अपनी कंपनियों और मंत्री की जिम्मेदारी को मैनेज कर रहे थे? आखिर क्यों हर रोज वो अपनी कंपनी की एक महिला कर्मचारी से शाम के वक्त ही मिलना चाहते थे? अगर कांडा को अपनी कंपनी की रिपोर्ट ही लेनी थी तो वो दिन में कभी भी ले सकते थे। शर्तों में शाम का वक्त ही क्यों थोपा गया? अगर इस शर्त को गीतिका के सुसाइड लेटर से जोड़कर देखें तो सब कुछ आइने की तरह साफ हो जाएगा। गीतिका ने खुदकुशी से पहले जो सुसाइड लेटर लिखा उसमें उसने सीधे सीधे कांडा को जिम्मेदार ठहराया है।

गीतिका ने लिखा कि गोपाल कांडा एक फ्रॉड है और हमेशा लड़कियों के प्रति गलत नजर रखता है। उसकी आदत लड़कियों को प्रताड़ित करने की है। वो हमेशा लड़कियों की ताक में रहता है। मैंने अपनी जिंदगी में उससे बेशर्म इंसान नहीं देखा। वो हमेशा झूठ बोलता है - गीतिका शर्मा।

गीतिका के साथ गोपाल कांडा ने जिस तरह का करार करवाया वो अब सवालों के घेरे में है। सवाल ये है कि क्या करार के बहाने कांडा गीतिका को परेशान कर रहा था? क्या हर शाम कांडा गीतिका के साथ बदसलूकी करता था? क्या इस करार की वजह से ही गीतिका कांडा की ज्यादतियां सह रही थी?


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Geetika Offer Letter, Gopal Kanda, Meeting, Every Evening, MDLR, Arun Chadda



पिछली खबर
‘...हम चाहते तो प्रधानमंत्री झंडा नहीं फहरा पाते’
अगली खबर
देखें: लाल किले पर कैसी चल रही है जश्ने आजादी की तैयारी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तुलसी एनकाउंटर केस: क्या अशोक गहलोत को थी जानकारी!

सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर केस में एक और नया नाम उभरकर सामने आया है। ये नाम है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है किे अशोक गहलोत ने उदयपुर के तत्कालीन आईजी को एक सीलबंद लिफाफे में खत भेजा था। 09:07 AM, May 23, 2013

सोहराबुद्दीन केस: एनकाउंटर के बाद कटारिया ने की थी बैठक!

चार्जशीट में दावा किया गया है कि राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया और गुजरात के इंचार्ज रहे और बीजेपी के बड़े नेता ओम माथुर ने सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर के बाद उदयपुर में एक बैठक की थी। 08:46 AM, May 23, 2013

देखें: गुरुवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़। 08:26 AM, May 23, 2013

नीरज कुमार ने कहा, दिल्ली पुलिस के रडार पर 2 और टीमें

आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली पुलिस की रडार पर दो और टीमें आ गई हैं। 08:17 AM, May 23, 2013

पुलिस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर

श्रीनगर के फतेह कादल में आज तड़के ही पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी मारा गया है। जबकि पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। 07:28 AM, May 23, 2013

अगर मयप्पन मुंबई नहीं आए तो पुलिस जाएगी चेन्नई!

आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद और टीम के सीईओ गुरुनाथ मयप्पन से पूछताछ करेगी। 07:08 AM, May 23, 2013

सट्टेबाज कलगी ने कहा, श्रीशांत का गुनाह तो बूंद के माफिक

आईबीएन7 ने देश के एक बड़े सट्टेबाज दिनेश कलगी से बात की। गुजरात के दिनेश को सट्टा किंग भी कहा जाता है। दिनेश का कहना है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग समदंर में बूंद के माफिक है। 23:06 PM, May 22, 2013

26/11 के गुनहगार हेडली से पूछताछ करना चाहता है भारत

के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी और उसके साथी तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ के लिए अमेरिका से अनुमति चाहता है। 20:41 PM, May 22, 2013

देखें: स्पीड न्यूज- बुधवार की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। 19:51 PM, May 22, 2013

देखें: यूपी पुलिस के सिपाहियों में लट्ठम-लट्ठा लाइव

यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम के लिए तैनात दो पीएसी के दो जवान आपस में भिड़ गए। कभी पहला भारी पड़ता तो कभी दूसरा। इनके बीच जमकर डंडे चले। 14:56 PM, May 22, 2013
IBN7