IBN7 IBN7

मुंबई की मॉडल का पाक अंपायर ने किया यौन शोषण!

Posted on Aug 14, 2012 at 03:36pm IST | Updated Aug 14, 2012 at 05:09pm IST

मुंबई। एक बार फिर क्रिकेट के खेल पर बदनुमा दाग लगा है और इस बार आरोपों के घेरे में है पाकिस्तानी अंपायर। मुंबई की एक मॉडल ने पाकिस्तान के सीनियर अंपायर असद राउफ पर बलात्कार का आरोप लगाया है। मॉडल ने मुंबई पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि असद ने उसे शादी का झांसा दिया था जिसके बाद वह छह महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

असद राउफ अब तक 44 टेस्ट मैचों और 95 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। यही नहीं इनकी काबिलियत को देखते हुए इन्हें आईसीसी के एलीट पैनल में भी शामिल किया गया है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि असद शादी का झांसा देकर उसके साथ छह महीने से बलात्कार करता रहा। मॉडल ने असद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई की मॉडल का पाक अंपायर ने किया यौन शोषण!

मॉडल के मुताबिक पाकिस्तान के अंपायर असद राउफ से उसकी पहली मुलाकात श्रीलंका में हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत चलती रही। फिर एक बार जब वो बीमार हुई तो असद बाकायदा उससे मिलने पाकिस्तान से मुंबई उसके फ्लैट तक आए। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि असद ने इस दौरान मॉडल से प्यार का ढोंग रचा और कहा कि वो मॉडल से शादी करना चाहता है। फिर आईपीएल के दौरान जब असद भारत पहुंचे तो दोनों की नजदीकियां और बढ़ीं। इस दौरान असद ने बताया कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं लेकिन वो कानून के मुताबिक चार शादियां कर सकते हैं। मॉडल के मुताबिक असद ने उससे ये भी कहा कि शादी के बाद वो मुंबई में रह सकती हैं। इसके लिए असद उसे घर खरीदकर देंगे। इस झांसे के बाद असद लगातार मॉडल के साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे और छह महीने तक उससे खिलवाड़ करते रहे।




मॉडल का आरोप है कि आईपीएल के दौरान असद जहां कहीं भी जाते, मॉडल को अपनी पत्नी के तौर पर बताते। अब जब मॉडल ने असद पर शादी के लिए जोर डाला तो आरोप है कि पाकिस्तान के इस अंपायर ने पल्ला झाड़ लिया। मॉडल ने बताया कि अब असद ने उसे पहचानने से भी इनकार कर दिया है। साथ ही वो अब उसका फोन भी नहीं उठाते। इसके बाद मुंबई की इस मॉडल ने मुंबई पुलिस के सामने शिकायत की है। शिकायत में न सिर्फ असद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया गया है बल्कि ये भी आरोप लगाया है कि असद ने कई और लड़कियों को धोखे में रखकर उनके साथ खिलवाड़ किया है। मॉडल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: pakistan umpire, asad rauf, mumbai, rape, sexual exploitation



पिछली खबर
पाकिस्तान की वनडे टीम से यूनिस और गुल बाहर
अगली खबर
माफी मांगने के बाद ही पीटरसन की टीम में होगी वापसी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सेमीफाइनल में धोनी सेना को करनी होगी श्रीलंका पर फतह

दूसरे सेमीफाइनल में जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सेना मैदान पर गुरुवार को श्रीलंका के सामने उतरेगी तो उसका लक्ष्य हर हाल में विपक्षी टीम को फतह करना होगा। 14:05 PM, Jun 19, 2013

पाक क्रिकेट को इमरान खान ने किया बर्बादः आमिर सोहेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने टीम के इस खस्ता हाल के लिए दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। 13:30 PM, Jun 17, 2013

जीत के दावे हुए हवा, नप सकते हैं पाक के कोच-कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हराने का दावा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान पर तलवार चल सकती है। 12:51 PM, Jun 17, 2013

IPL से जुड़े सबको मिलकर खेल अच्छा रखना होगाः शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा है कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को मिलकर ही क्रिकेट को अच्छा खेल बनाकर रखना होगा। 14:05 PM, Jun 14, 2013

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अशरफ के निलंबन पर लगाई रोक

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जाका अशरफ के निलंबन पर रोक लगा दी है। 15:05 PM, Jun 13, 2013

करियर की नए सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं: चव्हाण

आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तारी झेल चुके राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण ने जमानत पर रिहाई के बाद कहा कि वह नए सिरे से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 14:49 PM, Jun 13, 2013

वार्नर और जो रूट टकराए, गुस्साए क्रिकेटर के ट्विट्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में यह कहा गया कि डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता तोड़ी है। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठाया गया है। 14:36 PM, Jun 13, 2013
Photogallery
'शिखर' पर धवन
10:49 AM, Jun 12, 2013
IBN7