नई दिल्ली। महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री रहे और केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख का आज चेन्नई में निधन हो गया है। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने निधन पर शोक प्रकट किया है। वहीं सोनिया गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है।
लता मंगेशकर

ये दुःख की खबर है। मुंबई से चेन्नई ले जाने के बाद एक आशा थी के वो शायद सही होकर वापस लौटेंगे। अचानक आज तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस का बड़ा नुकसान हुआ है।
विजय माल्या
विलासराव देशमुख की निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वो मेरे उत्कृष्ट मित्र थे।
नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री गुजरात
विलासराव देशमुख के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ऐसे समय में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।
महेश भट्ट, निर्माता-निर्देशक
वो फिल्म इंडस्ट्रीज के बहुत करीब थे। हमने अपना करीब का दोस्त खो दिया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: vilash rao deshmukh, congress party, sonia gandhi, primeminister, manmohan singh








कमेंट्स
6