नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने ये संकेत दिया है कि होम लोन, ऑटो लोन और सस्ता हो सकता है। वहीं सरकार की एसबीआई में पूंजी डालने की योजना है।
प्रतीप चौधरी का ये भी कहना है कि एसबीआई आगे अपनी लंबी अवधि के डिपॉजिट पर ब्याज दर भी घटा सकता है। लेकिन छोटी अवधि के जमा पर ब्याज दर नहीं घटेगा। हालांकि फिलहाल एसबीआई की बेस रेट घटाने की योजना नहीं है। एसबीआई ने भरोसा दिलाया है कि फ्लोटिंग होमलोन को शिफ्ट करने का चार्ज 1 फीसदी से घटाकर 0.5 फीसदी करने पर विचार किया जा सकता है।
प्रतीप चौधरी का मानना है कि बैंकों में मचने वाली होड़ से ही डिपॉजिट पर ब्याज दर तय होती है। साथ ही सरकार को एजुकेशन लोन के प्रति जिम्मेदारी लेने का कदम उठाना चाहिए।
वहीं, बढ़ते एनपीए को लेकर एसबीआई ज्यादा चिंतित नहीं है। प्रतीप चौधरी के मुताबिक एनपीए बढ़ने के साथ बैंक का मुनाफा भी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इस पर ज्यादा फ्रिक नहीं है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: sbi, home loan, auto loan, interest, low








कमेंट्स
0