नई दिल्ली। एयरसेल ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अल्काटेल ओटी 318 फोन पेश किया है। दोहरे सिम आधरित इस फोन की कीमत 1508 रुपए है और इसके साथ 1508 मीनट का काल, 1508 एसएमएस और 1508 एमबी डाटा मुफ्त दिया जा रहा है।
फोन की कीमत और साथ में दिए जा रहे मुफ्त विकल्प स्वतंत्राता दिवस (15-08, 15 अगस्त) के अवसर पर पेश किए गए हैं। एयरसेल का यह आफर वायस और डाटा दोनों सेवाओं के साथ पेश किया गया है।
एयरसेल द्वारा पेश किया गया यह आफर 14 अगस्त से शुरू है। जहां अल्काटेल ओटी 318 फोन की खरीदारी पर आप 90 दिनों की वैधता के साथ 1508 मिनट का लोकल/एसटीडी टाक टाइम, 1508 एसएमएस 1508 एमबी का 2जी डाटा मुफ्त में मिलेगा।

इस बारे में बताते हुए जेन पासकल वान ओवरब्रेके, हेड ओपीसीओ, एयरसेल कहते हैं, 'एयरसेल ने स्वतंत्राता दिवस के उपलक्ष में उपभोक्ताओं के लिए विषेश आफर पेश किया है जहां वे वायस, कॉल और एसएमएस का मजा एक साथ ले सकते हैं। और वह भी बेहद कम बजट में।'
अल्काटेल ओटी 318 देहरे सिम आधरित फोन है जिसमें 1.8 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में 400 कानटेक्ट आप सुरक्षित कर सकते हैं जबकि कंपनी 6 घंटे टाक टाइम और 400 घंटे स्टैंडबाय टाइम का दावा करती है।
एचटीसी के 15 फोन को मिलेगा एंडरायड 4.0 अपग्रेड
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: aircel, independence day, mobile, best offer








कमेंट्स
0