नई दिल्ली। लग्जरी कारों में घमासान मचने को तैयार है क्योंकी बीएमडब्ल्यू ने अपनी 3 सीरीज की सभी लग्जरी कारें भारत में उतार दी हैं। बीएमडब्ल्यू की नई 3 सीरीज की डीजल कार 28.90 लाख रु की है जबकि पेट्रोल कार 37.90 लाख रु की है।
बीएमडब्ल्यू की 3 सीरीज डीजल कार का नाम ‘बीएमडब्ल्यू 320डी’ है जबकि पेट्रोल कार का नाम ‘बीएमडब्ल्यू 328आई’ है। बीएमडब्ल्यू की 3 सीरीज पेट्रोल कार 1 लीटर पेट्रोल में 14.79 किलोमीटर दौड़ सकती है। वहीं डीजल कार 1 लीटर डीजल में 18.88 किलोमीटर तक दौड़ सकती है।
बीएमडब्ल्यू की सभी 3 सीरीज की लग्जरी कारें दो एक्सक्लूसिव डिजाइन में बाजार में आईं हैं- एक ‘स्पोर्ट लाइन’ और दूसरी ‘लग्जरी लाइन’।(स्लाइड शो देखें)
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bmw, 3 series, cars, bmw cars








कमेंट्स
0