IBN7 IBN7

असम में फिर भड़की हिंसा, बेकाबू भीड़ पर फायरिंग

Posted on Aug 16, 2012 at 12:15pm IST | Updated Aug 16, 2012 at 03:08pm IST

नई दिल्‍ली। बैंगलोर से मची अफवाह और फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के पलायन के बीच एक बार फिर से पूर्वोत्तर राज्य असम में हिंसा फैलने की खबर आ रही है। यह खबरें एक ऐसे वक्त में आई हैं जब बैंगलोर में अफवाहों के गर्म बाजार के बीच केंद्र सरकार असम के लोगों के पूरे देश में सुरक्षित होने की बात कह चुकी है। ताजा हिंसा असम के बक्‍शा और कामरूप जिलों में हुई है जहां बसों आग के हवाले कर दिया गया है। भीड़ काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को फायरिंग तक करनी पड़ी।

बक्सा और कमरूप (देहात) जिलों में हुई ताजा हिंसा में अज्ञात दंगाइयों ने कार, बास और एक लकड़ी के पुल को आग के हवाले कर दिया है। लोअर असम में स्थित बक्सा बोडोलौंड क्षेत्रीय स्वायत्त जिले के अंतर्गत आता है। बक्सा उन सभी हालिया दंग्रास्त जिलों में से एक है जहां बोडो और अल्पसंख्यकों के बीच हिंसा हुई थी। हिंसा में अब तक 77 लोगों की जानें जा चुकी हैं जबकि साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए है। इन दंगों के बाद हजारों परिवार शरणार्थी शिविरों में शरण लिए हुए हैं। इस हिंसा की आग में मुंबई तक झुलस चुकी है।

असम में फिर भड़की हिंसा, बेकाबू भीड़ पर फायरिंग

गौरतलब है कि बीती रात की हिंसा में, बक्सा के गांधीबाड़ी में कार को जला दिया गया। कार में सवार ड्राइवर सहीदुल हुसैन हादसे के बाद से ही लापता है। कार बक्सा से पास के जिले कामरूप (देहात) में रांगिया में आ रही थी। जैसे ही खबर रांगिया पहुंची, गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने आज सुबह एनएच 31 को उडियाना चौक के पास जाम कर दिया।




जाम के वक्त कुछ लोगों ने गुवाहाटी के भाटकुछी जा रही बस को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही केकाहटी में एक लकड़ी का पुल भी उनके निशाने पर आया। दोनों ही जगहें रांगिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती हैं।

अंत में बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग के बात तितरबबितर हुई भीड़ फिर से हिंसात्मक हो गई। इलाके में अभ भी तनाव व्याप्त है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Assam, Violence, India, Security, Indian Army, RAF



पिछली खबर
बोले गृह मंत्री, कर्नाटक में सुरक्षित हैं पूर्वोत्तर के लोग
अगली खबर
हमारे सभी सैन्य अड्डे पूरी तरह सुरक्षित: सेना प्रमुख

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

स्पॉट फिक्सिंग: एक्टर, टीवी एंकर और एक मॉडल रडार पर!

पूछताछ के बाद स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में एक अभिनेता, एक टीवी एंकर और एक मॉडल का नाम भी जांच के दायरे में आ गया है। 22:03 PM, May 19, 2013

सिंगला के घर छापे की जानकारी लीक में फंसे CBI अफसर

चंडीगढ़ में तैनात सीबीआई के डीआईजी महेश अग्रवाल पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के घर पर हुई छापेमारी की जानकारी लीक करने को लेकर आरोपों के घेरे में हैं। 21:49 PM, May 19, 2013

मैच फिक्सिंग पर सरकार सख्त, जल्द कानून बनाने का इरादा

मैच फिक्सिंग के खिलाफ जल्दी ही सरकार कानून बनाने जा रही है। कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज खेल मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह से बात कर नए कानून का प्रस्ताव भेजा है। 21:14 PM, May 19, 2013

स्पॉट फिक्सिंग: पूर्व रणजी क्रिकेटर सहित तीन गिरफ्तार

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुनील भाटिया, मनीष गुडेवा और किरण डोले हैं। मनीष गुडेवा पूर्व रणजी खिलाड़ी है। 18:03 PM, May 19, 2013

नागपुर रहा देश में सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पर पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के नागपुर को देश भर में सबसे गर्म बताया है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17:12 PM, May 19, 2013

सट्टेबाजों पर लगाम लगाना हमारे वश में नहीं: BCCI

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड इस मामले में जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और अगर पकड़े गए खिलाड़ी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 14:04 PM, May 19, 2013

चीन के पीएम पहुंचे भारत, कल होगी मनमोहन से मुलाकात

चीन के नए प्रधानमंत्री ली कच्छयांग अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर आज दिल्ली पहुंच गए हैं। तीन दिन के भारत-दौरे में सोमवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से होगी। 08:05 AM, May 19, 2013

BCCI की आपात बैठक, क्रिकेटरों पर लगेगा लाइफ बैन?

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे से आलोचना का निशाना बना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मामले में आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए आज आपात बैठक करने जा रहा है। 07:13 AM, May 19, 2013
IBN7