नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक वायुसैनिक अड्डे पर आतंकवादी हमले के संदर्भ में सेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंह ने देशवासियों को आज आश्वस्त किया कि देश के सभी सैन्य अड्डे पूरी तरह सुरक्षित है।
जनरल सिंह ने यहां ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि हमारे सभी सैन्य अड्डे पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हमारी खुफिया सूचनाओं के अनुसार सभी अड्डों की सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद है।

सेना प्रमुख से पाकिस्तान में पजांब प्रांत के कामरा वायुसैनिक अड्डे पर आतंकवादी हमले की ओर ध्यान दिलाया गया था।
जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों सांबा में अधिकारियों और जवानों के बीच हुई तनातनी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह एक छिटपुट घटना है और मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Army Chief General Bikram Singh, India, Military base








कमेंट्स
0