देहरादून। रामदेव के करीबी और फर्जी पासपोर्ट के मामले में फंसे आचार्य बालकृष्ण को आज नैनीताल हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। बालकृष्ण को पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी गई। बालकृष्ण फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के मामले में न्यायिक हिरासत में थे।
बालकृष्णन को उत्तराखंड के हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ से 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने बालकृष्ण के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 का उल्लंघन करने, धारा 420, धोखाधडी, 120-बी, आपराधिक षडयंत्र, भारतीय दंड संहिता की धारा 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Ramdev, Aide, Balkrishna, Bail, Nainital High Court








कमेंट्स
1