IBN7 IBN7

बाबा रामदेव का नाम तक नहीं सुनना चाहते उनके गुरु

Posted on Aug 16, 2012 at 02:54pm IST | Updated Aug 16, 2012 at 02:55pm IST

बिजनौर। विदेशी बैंको में जमा काले धन की वापसी को लेकर आन्दोलन चला रहे योग गुरु रामदेव को नेत्र ज्योति प्रदान करने और आयुर्वेदिक और योग की शिक्षा देने वाले गुरु चैतन्य आनंद उर्फ बंगाली अब अपने शिष्य से इस हद तक खिन्न हैं कि वह उनकी सूरत देखना तो दूर नाम तक सुनना पसंद नहीं करते।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला मुख्यालय से तेरह किलोमीटर दूर ऐतिहासिक विदुर कुटी के पास एक छोटे से आश्रम में अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर जी रहे बंगाली बाबा को दुख के साथ गुस्सा भी है कि रामदेव ने उनकी दी गई शिक्षा का दुरुपयोग किया है और उसे धन कमाने का धंधा बना लिया है।

बाबा रामदेव का नाम तक नहीं सुनना चाहते उनके गुरु

उम्र के अंतिम पडाव में चारपाई से लग चुके बंगाली बाबा आज भी अपने सीमित साधनों के तहत लोगों की निस्वार्थ सेवा और इलाज करते हैं। वह रामदेव से किसी प्रकार का सहयोग भी लेना नहीं चाहते।

लगभग दो दशक पूर्व रामदेव नाम का एक सामान्य आदमी नेत्रों की ज्योति खो जाने पर बंगाली बाबा की शरण में आया था। बाबा के आश्रम और आर्शीवाद से रामदेव को न केवल नेत्र ज्योति मिली थी बल्कि योग शिक्षा और एक हजार पृष्ठों का एक आयुर्वेदिक ग्रन्थ भी मिला था जिससे रामदेव आज पतंजलि औषधालय चला रहे हैं।

बंगाली बाबा की शिक्षा और कृपा से आज रामदेव विश्व प्रसिद्ध हैं। अपने गुरु को याद नहीं करने पर बंगाली बाबा ने सिर्फ इतना कहा कि कई साल पहले आया था। आज बंगाली बाबा रामदेव से इतना खिन्न हैं कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि रामदेव का नाम उनके आश्रम से न जोड़ा जाए।

उल्लेखनीय है कि लगभग तीन साल पूर्व जब बाबा रामदेव बिजनौर आए थे तब वह बंगाली बाबा के आश्रम गए थे और पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया था। बाबा के आश्रम प्रबंधक भोजराज ने बताया कि बंगाली बाबा रामदेव के राजनैतिक स्टंट से खफा रहते हैं भले ही वह कालेधन के खिलाफ लड़ रहे हों।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: yoga, baba ramdev, chaitanya anand



पिछली खबर
फर्जी पासपोर्ट केस में बालकृष्ण को हाई कोर्ट से जमानत
अगली खबर
गीतिका केस में कांडा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पहाड़ से आया फोन, अब कभी नहीं लौटेंगे जाने वाले!

राजकोट के नटू भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नटू भाई की बेन सुशीला बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। 17:52 PM, Jun 19, 2013

पौड़ी की SSB अकादमी टापू में तब्दील, 800 सिलेंडर बहे

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मौजूद सशस्त्र सीमा बल की इस बिल्डिंग पर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। रविवार रात और सोमवार सुबह आई बाढ़ ने SSB अकादमी में भयंकर तबाही मचाई है। 17:50 PM, Jun 19, 2013

केदारनाथ धाम: 5000 लोगों का कोई अता-पता नहीं

तबाही के दो दिनों से अभी तक सहमा हुआ उत्तराखंड, कुदरत के कहर के बाद अब लोगों की जान बचाने की कवायद जारी है। रास्ते कट चुके हैं। तकरीबन 71 हजार लोग दुनिया से अलग-थलग पड़े हुए हैं। 17:47 PM, Jun 19, 2013

अब 2-3 साल बाद ही मुमकिन हो पाएगी केदारनाथ यात्रा!

उत्तराखंड सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ में इतनी भीषण तबाही हुई है कि फिर से यात्रा शुरू करने के लिए 2 से 3 साल तक लगातार काम करना होगा। 15:13 PM, Jun 19, 2013
IBN7