'एक था टाइगर' की बंपर ओपनिंग, कमा सकती है 300 करोड़
Posted on Aug 16, 2012 at 04:06pm IST | Updated Aug 16, 2012 at 07:42pm IST
मुंबई। 15 अगस्त को रिलीज हुई सलमान खान की नई फिल्म ‘एक था टाइगर’ सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने की ओर बढ़ रही है। पहले ही दिन सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 33 करोड़ की कमाई की है। समीक्षक कह रहे हैं कि ये सलमान खान को लेकर उनके फैन्स की दीवानगी ही है, जो फिल्म एक के बाद एक सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। कहा जा रहा है कि अगले 4-5 दिनों में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इसके बाद निशाने पर होगा 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा।
पहले ही दिन सलमान खान और कटरीना कैफ की लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। कहा जा रहा है कि अगर इसी तरह से टाइगर बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ता रहा तो ‘एक था टाइगर’ की कमाई 300 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी। बुधवार को करीब 3500 सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया गया। 15 अगस्त की वजह से लोगों का हूजूम थियेटरों में उमड़ पड़ा और सलमान और कटरीना की ‘एक था टाइगर’ ने पहले ही दिन बटोर लिए तकरीबन 33 करोड़ रुपए।
इससे पहले अमिताभ, शाहरुख, आमिर के किसी फिल्म ने 33 करोड़ की कमाई नहीं की है। कई जानकार तो ये भी मानते हैं कि ये सिर्फ और सिर्फ सलमान खान का का जादू है कि बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होने लगती है। फिल्म में कटरीना और सलमान की केमेस्ट्री जबर्दस्त है और शायद यही वजह है कि स्टोरी लाइन कमजोर होने के बावजूद सलमान का जादू इस बार भी चल गया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
(
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)
More on: bollywood, ek tha tiger, opening earnings 33 crores, 300 crores, salman khan, katrina kaif, kabir khan
कमेंट्स
1