IBN7 IBN7

न्यूजीलैंड सीरीज से ठीक पहले लक्ष्मण ने लिया संन्यास

Posted on Aug 18, 2012 at 11:27am IST | Updated Aug 18, 2012 at 08:47pm IST

हैदराबाद। टीम इंडिया के वैरी-वैरी स्पेशल बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। लक्ष्मण ने कहा कि क्रिकेट छोड़ने का ये सही वक्त है और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए लक्ष्मण का टेस्ट टीम में चयन हुआ था।

भावुक लक्ष्मण ने प्रेसवार्ता में कहा कि देश के लिए इतने लंबे समय तक खेलना उनके लिए गौरव की बात है। वे पिछले चार-पांच दिन से इस बारे में सोच रहे थे। उन्होंने सुबह चयनकर्ताओं को अपने इस फैसले के बारे में जानकारी दी। लक्ष्मण ने कहा कि मैंने अंतरात्मा की आवाज पर ये फैसला लिया। मेरा परिवार भी इस फैसले में मेरे साथ है। ये संन्यास का सही वक्त है।

न्यूजीलैंड सीरीज से ठीक पहले लक्ष्मण ने लिया संन्यास

इससे पहले संन्यास की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए लक्ष्मण ने आईबीएन7 से कहा था कि वो शाम को संन्यास की घोषणा कर देंगे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन करने के कारण बीसीसीआई ने सभी सीनियर खिलाड़ियों से अपनी भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करने को कहा था।




बीसीसीआई की सलाह के बाद द्रविड़ ने अपने परिजनों से सलाह लेकर बूट उतारना उचित समझा और उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। द्रविड़ के बाद लक्ष्मण का संन्यास लेना लगभग तय माना जा रहा था।

भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलने वाले लक्ष्मण ने अपना करियर 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू किया था। उनके खाते में 134 टेस्टों में 8781 रन हैं जिनमें 17 शतक और 56 अर्द्धशतक शामिल हैं। लक्ष्मण ने 86 वनडे में छह शतकों के साथ 2338 रन भी बनाए हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: VVS Laxman, Retirement, Test Cricket, India, Team India, Cricket



पिछली खबर
अब पाक टीम का बॉलिंग कोच बनना चाहते हैं शोएब अख्तर
अगली खबर
गेंदबाजी कोच के योग्य नहीं शोएब अख्तर: पीसीबी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013
IBN7