नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को असम में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के दोषियों के विषय में सूचना उपलब्ध कराने पर 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। एक अधिकारी ने कहा कि सूचना विश्वसनीय होनी चाहिए जिसकी सहायता से हम हिंसा के दोषियों को गिरफ्तार कर सकें। सीबीआई असम में बोडो और गैर बोडो के मध्य भड़की हिंसा की जांच कर रही है।
दरअसल एक तरफ देश के तमाम हिस्सों से उत्तर-पूर्व के लोगों का पलायन जारी है तो दूसरी ओर असम हिंसा थमने के नाम नहीं ले रही। शुकवार को भी कोकराझार में कुछ लोगों ने एक शख्स की हत्या कर दी। उधर सेना की गश्त के बाद भी दहशत का आलम बरकरार है।

कोकराझार से शुरू हुई हिंसा कामरूप तक पहुंच गई है। गोसांवगांव, बक्सा, रंगिया, उदियान, भातकुची समेत कई इलाके अभी भी झुलस रहे हैं। अब सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि वो लोगों के अंदर बैठे डर को और अफवाहों को फैलने से रोके। वरना हर तरफ पसरा तनाव, हिंसा की आग को फिर से हवा दे सकता है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: assam violence, cbi, sms, mms, accused, address








कमेंट्स
0