IBN7 IBN7

काचरू रैगिंग मामले के दोषियों की बाकी की सजा माफ

Posted on Aug 18, 2012 at 08:18pm IST

शिमला। हिमाचल प्रदेश के एक संस्थान में रैगिंग के दौरान मेडिकल के छात्र अमन काचरू की मौत के दोषी चार युवकों को चार वर्ष सश्रम कारावास की सजा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया। राज्य सरकार के एक फैसले के कारण इन दोषियों की रिहाई तय समय से तीन दिन पहले ही हो गई।

मेडिकल कॉलेज में अमन के वरिष्ठ साथी रहे इन दोषियों की रिहाई का फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि इनकी सजा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा दायर याचिका हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है।

काचरू रैगिंग मामले के दोषियों की बाकी की सजा माफ

ज्ञात हो कि शराब के नशे में धुत्त चार वरिष्ठ साथियों द्वारा रैगिंग के बाद अमन की मौत आठ मार्च 2009 को हो गई थी। दोषियों को सात महीने बाद ही छोड़ दिया गया था लेकिन अमन के प्रति सहानुभूति रखने वालों के लगातार प्रदर्शनों के कारण उन्हें फिर से हिरासत में लिया गया था।

अमन के पिता राजेंद्र काचरू ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि समय से पहले दोषियों की रिहाई से देश में रैगिंग के खिलाफ चल रही लड़ाई को गहरा धक्का लगा है।

इस मामले में कांगड़ा जिले के टांडा कस्बे स्थित राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के छात्र अजय वर्मा, नवीन वर्मा, अभिनव वर्मा और मुकुल शर्मा को 11 नवम्बर 2010 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस महानिदेशक आई डी भंडारी ने दोषियों की रिहाई को न्यायसंगत बताते हुए कहा कि चारों दोषियों को जेल के नियम के अनुसार 15 अगस्त को रिहा किया गया।

उन्होंने कहा कि इन दोषियों को कोई विशेष छूट नहीं दी गई, जबकि उन्होंने सजा कम करने का दावा छोड़ दिया था। यह सामान्य प्रक्रिया है। इन्हें जेल में अच्छे आचरण के कारण रिहा किया गया। इन्हें किसी पैरोल का लाभ नहीं मिला है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: shimla, ragging, victim, aman kachroo, court, bail, himachal pradesh



पिछली खबर
लोक लाज के डर से मां ने बच्ची को झाड़ी में फेंका
अगली खबर
ग्रामीणों ने बदमाश को मार डाला, पुलिस बस देखती रही

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7