टॉम्सविल (ऑस्ट्रेलिया)। आज क्रिकेट के मैदान से देश के लिए बड़ी खबर आई। भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाक की टीम को 1 विकेट से हरा दिया। सोमवार को टॉनी आयरलैंड स्टेडियम में जीत के लिए रखे गए 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 48 ओवरों में नौ विकेट पर 137 रन बनाए, जिनमें बाबा अपराजित के शानदार 51 रन शामिल हैं।
ये भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ईद का शानदार उपहार है। भारत की ओर से संदीप शर्मा और रविकांत सिंह ने 3 विकेट लिए। पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य दिया था। अपराजित के अलावा हरमीत सिंह ने बेहद अहम 13 रन बनाए। अब भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

ऑस्ट्रेलिया के टॉंम्सविल में खेले जा रहे रोमांचक क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 45.1 ओवर में 136 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 50 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों का टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी का सिलसिला जारी रहा। संदीप शर्मा और रविकांत सिंह ने 3-3 विकेट लिए।
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने वेस्टइइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Under 19 Cricket World Cup, India, Beat, Pakistan, Australia








कमेंट्स
0