IBN7 IBN7

लक्ष्मण ने दी क्रिकेटरों को पार्टी, धोनी को नहीं बुलाया

Posted on Aug 22, 2012 at 03:35pm IST | Updated Aug 22, 2012 at 07:07pm IST

हैदराबाद। न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अब महज कुछ ही घंटे बाकी हैं लेकिन टीम इंडिया में एक नया विवाद सामने आया है। विवाद हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वीवीएस लक्ष्मण और टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच संबंधों को लेकर।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात लक्ष्मण ने अपने साथी क्रिकेटरों के लिए पार्टी का आयोजन किया लेकिन उसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नहीं बुलाया। इस बारे में जब धोनी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे आमंत्रण नहीं मिला।

लक्ष्मण ने दी क्रिकेटरों को पार्टी, धोनी को नहीं बुलाया

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच में चुने जाने के बावजूद वीवीएस लक्ष्मण ने अचानक ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अपने संन्यास के ऐलान के लिए बुलाई गई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत को बता दिया है लेकिन कप्तान धोनी के बारे में उन्होंने कहा कि उनतक पहुंचना आसान नहीं है।

इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ये कहकर आग में घी डालने का काम किया कि धोनी का समर्थन मिलता तो लक्ष्मण के हालात अलग होते। हालांकि बाद में गांगुली ने अपने इस बयान से पल्ला झाड़ लिया। अब लक्ष्मण ने बीती रात अपने साथी क्रिकेटरों को पार्टी दी। पार्टी में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर, विराट कोहली जैसे दिग्गज शामिल हुए लेकिन धोनी को आमंत्रण नहीं मिला।

धोनी से पहले टेस्ट मैच से पूर्व आज आयोजित प्रेसवार्ता में जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई आमंत्रण नहीं मिला। धोनी ने बाद में ये भी कहा कि जो भी उन्हें जानता है उसकी शिकायत यही रहती है कि उनतक पहुंचना मुश्किल होता है। मैं अपनी इस आदत पर काबू पाने की कोशिश करूंगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: indian cricket team, mahendra singh dhoni, vvs laxman party, retirement, invitation, problem



पिछली खबर
लक्ष्मण के संन्यास से दर्शकों ने मैच से मुंह मोड़ा
अगली खबर
वीरू या रहाणे, गंभीर के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पाक क्रिकेट को इमरान खान ने किया बर्बादः आमिर सोहेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने टीम के इस खस्ता हाल के लिए दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। 13:30 PM, Jun 17, 2013

जीत के दावे हुए हवा, नप सकते हैं पाक के कोच-कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हराने का दावा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान पर तलवार चल सकती है। 12:51 PM, Jun 17, 2013

IPL से जुड़े सबको मिलकर खेल अच्छा रखना होगाः शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा है कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को मिलकर ही क्रिकेट को अच्छा खेल बनाकर रखना होगा। 14:05 PM, Jun 14, 2013

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अशरफ के निलंबन पर लगाई रोक

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जाका अशरफ के निलंबन पर रोक लगा दी है। 15:05 PM, Jun 13, 2013

करियर की नए सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं: चव्हाण

आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तारी झेल चुके राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण ने जमानत पर रिहाई के बाद कहा कि वह नए सिरे से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 14:49 PM, Jun 13, 2013

वार्नर और जो रूट टकराए, गुस्साए क्रिकेटर के ट्विट्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में यह कहा गया कि डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता तोड़ी है। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठाया गया है। 14:36 PM, Jun 13, 2013
Photogallery
'शिखर' पर धवन
10:49 AM, Jun 12, 2013

फेसबुक के जरिए अपने लेडी लक से मिले थे शिखर धवन

धवन की इस सुनहरी कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत, जूनून और कभी हार न मानने का जज्बा तो है ही, लेडी लक का भी असर हैं। 10:31 AM, Jun 12, 2013
IBN7