IBN7 IBN7

जेपीसी की बैठक में भिड़े कांग्रेस और बीजेपी नेता

Posted on Aug 22, 2012 at 06:15pm IST | Updated Aug 22, 2012 at 06:24pm IST

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कोयला आवंटन में धांधली को लेकर संसद ठप है वहीं 2जी घोटाले की जांच कर रही जेपीसी में कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे से भिड़ गए। बाद में कांग्रेस नेताओं पर असभ्य और अश्लील भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर बीजेपी नेताओं ने जेपीसी की बैठक का बहिष्कर कर दिया।

बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज हम लोगों ने जेपीसी में पीएम और चिदंबरम को बुलाने की मांग रखी। हम चाहते थे कि हमारी मांग पर जेपीसी फैसला करे लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने हमारी मांग पर अश्लील और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। कुछ जूनियर सदस्यों ने गंदी भाषा का इस्तेमाल किया और कहा कि हम जेपीसी को कंगारू कोर्ट बना रहे हैं। चेयरमैन ये सब सुनते रहे और कुछ नहीं कहा इसलिए हमने जेपीसी का बहिष्कार किया।

जेपीसी की बैठक में भिड़े कांग्रेस और बीजेपी नेता

उधर जेपीसी में कांग्रेस के प्रतिनिधि मनीष तिवारी ने कहा कि जेपीसी से वॉकआउट करने का बीजेपी नेता पहले से तय करके आए थे। अगर कोई मुझपर असंसदीय भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाता है तो मैं उसे खारिज करता हूं। हमने कहा कि अगर कोई तथ्य या सबूत हैं तो जिसको चाहो बुलाओ लेकिन राजनीतिक हित साधने के लिए हम किसी को किसी की टोपी उछालने नहीं देंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: bjp, yashwant sinha, joint parliamentary committee, congress



पिछली खबर
पीएम के इस्तीफे पर अकेली पड़ती दिख रही है बीजेपी
अगली खबर
आडवाणी को गंगाजल भेंट कर उमा ने शुरू किया गंगा अभियान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013
IBN7