IBN7 IBN7

वीरू या रहाणे, गंभीर के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

Posted on Aug 22, 2012 at 08:05pm IST | Updated Aug 22, 2012 at 10:11pm IST

नई दिल्ली। गुरुवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। बगैर राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के टीम का समीकरण क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। कौन सा खिलाड़ी टीम में होगा और कौन बाहर इस पर सबसे बड़ी बहस शुरू हो चुकी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल है कि क्या धोनी की ये नई आर्मी टेस्ट मैच में द्रवि़ड़ और लक्ष्मण की कमी पूरी कर पाएगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के संन्यास के बाद टीम इंडिया के त्रिदेव में सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही बचे हैं। साथ ही सीरीज के आगाज के साथ युवाओं के सामने बहुत बड़ा मौका और बहुत बड़ी चुनौती आ गई है।

वीरू या रहाणे, गंभीर के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

गुरुवार को हैदराबाद में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस दौरान टीम इंडिया के सामने कई सवाल होंगे। मैदान अपना है, दर्शक अपने हैं लेकिन पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम सिर्फ संघर्ष करती नजर आई थी और अब टीम को नए सिरे से टेस्ट क्रिकेट में अपनी साख बनानी है।




टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा है। किसे मौका मिलेगा, क्या रहाणे पारी की शुरुआत कर सकते हैं, क्या सहवाग मध्यक्रम में आएंगे, क्या पुजारा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे? हालांकि कप्तान धोनी ने प्लेइंग इलेवन पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है।

लंबे वक्त से भारत ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और इसके लिए फिटनेस बहुत जरूरी है।कप्तान धोनी ने थोड़े मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन साफ कर दिया है कि पहले टेस्ट मैच के लिए सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं। अब ऐसे में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि यंगिस्तान अपने असली टेस्ट में कैसे नंबर लाता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india, newzeland, first test, sehwag, rahane, cricket match



पिछली खबर
लक्ष्मण ने दी क्रिकेटरों को पार्टी, धोनी को नहीं बुलाया
अगली खबर
एक्स्पर्ट की राय, वीरू को मिडिल ऑर्डर में खेलना चाहिए!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पाक क्रिकेट को इमरान खान ने किया बर्बादः आमिर सोहेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने टीम के इस खस्ता हाल के लिए दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। 13:30 PM, Jun 17, 2013

जीत के दावे हुए हवा, नप सकते हैं पाक के कोच-कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हराने का दावा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान पर तलवार चल सकती है। 12:51 PM, Jun 17, 2013

IPL से जुड़े सबको मिलकर खेल अच्छा रखना होगाः शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा है कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को मिलकर ही क्रिकेट को अच्छा खेल बनाकर रखना होगा। 14:05 PM, Jun 14, 2013

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अशरफ के निलंबन पर लगाई रोक

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जाका अशरफ के निलंबन पर रोक लगा दी है। 15:05 PM, Jun 13, 2013

करियर की नए सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं: चव्हाण

आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तारी झेल चुके राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण ने जमानत पर रिहाई के बाद कहा कि वह नए सिरे से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 14:49 PM, Jun 13, 2013

वार्नर और जो रूट टकराए, गुस्साए क्रिकेटर के ट्विट्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में यह कहा गया कि डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता तोड़ी है। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठाया गया है। 14:36 PM, Jun 13, 2013
Photogallery
'शिखर' पर धवन
10:49 AM, Jun 12, 2013

फेसबुक के जरिए अपने लेडी लक से मिले थे शिखर धवन

धवन की इस सुनहरी कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत, जूनून और कभी हार न मानने का जज्बा तो है ही, लेडी लक का भी असर हैं। 10:31 AM, Jun 12, 2013
IBN7