IBN7 IBN7

आदिवासी युवती से रेप का आरोपी थानेदार गिरफ्तार

Posted on Aug 22, 2012 at 08:50pm IST

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में जनजातीय वर्ग की युवती से बलात्कार करने के आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। युवती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जी. जी. पांडे से शिकायत कर कहा था कि चीचली थाना प्रभारी संदीप अयाची ने उसके साथ बलात्कार किया।

युवती का आरोप है कि हाउसिंग बोर्ड निवासी पार्वती उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर चीचली थाना प्रभारी अयाची के पास ले गई थी, जहां से थाना प्रभारी उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। घटना सात मई की है।

पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी के हवस का शिकार बनने के अगले ही दिन पार्वती उसे एक क्रशर मालिक के पास ले गई, जहां उसने भी उसके साथ बलात्कार किया। इन दिनों वह गर्भवती है। उसका कहना है कि पुलिस अधिकारी उसे लगातार डराता-धमकाता रहा, जिसके कारण वह अब तक शिकायत नहीं कर सकी।

पुलिस अधीक्षक पांडे ने बुधवार को बताया कि युवती के आरोप गंभीर हैं, इसलिए उन्होंने आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें निलम्बित करने के आदेश दिए। पुलिस ने अयाची को गिरफ्तार कर लिया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Madhya Pardesh, Narsinghpur, Rape, Police



पिछली खबर
उत्तरकाशी: असीगंगा में उफान से बहा पुल, 4 जख्मी
अगली खबर
मुंबई हिंसा के लिए पुलिस कमिश्नर पर गिर सकती है गाज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
रीडर्स क्लिक
16:55 PM, Jun 19, 2013

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013
IBN7