IBN7 IBN7

एक्स्पर्ट की राय, वीरू को मिडिल ऑर्डर में खेलना चाहिए!

Posted on Aug 22, 2012 at 08:34pm IST

नई दिल्ली। हैदराबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से पहला टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। ऐसे में सभी की निगाह बगैर राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के खेल रही टीम इंडिया पर है कि कल प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन होगा? क्रिकेट के दिग्गज टीम के बारे में गंभीरता से बाते कर रहे हैं। क्रिकेटर और लेखक आकाश चोपड़ा की मानें तो कल से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे हैदराबाद टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की जगह चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्ये रहाणे को लेना चाहिए। आकाश के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग को मिडिल ऑर्डर में होना चाहिए और गौतम गंभीर के साथ अजिंक्ये रहाने को पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

भारत के लिए ओपन कर चुके आकाश चोपड़ा के प्लेइंग 11 में उप कप्तान गौतम गंभीर, मुंबई के युवा बल्लेबाज अजिंक्ये रहाणे, सौराष्ट्र के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, आतिशी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ऑफ स्पिनर आर अश्विन, तेज गेंदबाज जहीर खान, विदर्भ एक्सप्रेस उमेश यादव और लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा शामिल हैं। इस सूची में सहवाग और गंभीर ओपन करेंगे और द्रविड़-लक्ष्मण की जगह पुजारा और सुरेश रैना भरेंगे।

एक्स्पर्ट की राय, वीरू को मिडिल ऑर्डर में खेलना चाहिए!

दूसरी तरफ, आकाश चोपड़ा की तरह आईबीएन7 के एक्सपर्ट मनिंदर सिंह भी वीरेंद्र सहवाग को मिडिल ऑर्डर में भेजे जाने और अजिंक्या रहाणे और गौतम गंभीर से ओपन कराने के पक्ष में हैं। वैसे मनिंदर का लगातार मानना रहा है कि वो वक्त आ गया है, जब सहवाग मिडिल ऑर्डर में आएं। मनिंदर के प्लेइंग 11 में गौतम गंभीर, अजिंक्ये रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा, जहीर खान और उमेश यादव शामिल हैं।

जबकि कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टीम कुछ इस तरह से हो सकती है, जहां गंभीर और सहवाग ही ओपनिंग करेंगे और रहाणे की जगह रैना को मौका मिल सकता है। उनके मुताबिक प्लेइंग इलेवन में गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, आर अश्विन, जहीर खान, उमेश यादव और प्रज्ञान ओझा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: test cricket match, india, newzeland, akash chopra, maninder singh, teat team



पिछली खबर
वीरू या रहाणे, गंभीर के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
अगली खबर
धोनी ने कहा, पॉजीटिव शुरुआत चाहते हैं हम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

Photogallery
फंस गए दामाद जी!
14:18 PM, May 24, 2013

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013
IBN7