IBN7 IBN7

भूख को कंट्रोल करने के लिए ईजाद हुआ पाउडर

Posted on Aug 22, 2012 at 08:53pm IST

लंदन। शोधकर्ताओं ने खाने योग्य एक ऐसा पाउडर विकसित किया है, जो लोगों की भूख को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है। इससे लोगों को वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

'भूख-निरोधी' यह पाउडर जर्मनी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है और इसे दही या किसी अन्य मीठे पदार्थ के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। यह नई खाद्य सामग्री पूरक आहार 'मिथाइल सेलुलोज' का परिष्कृत रूप है। इससे लोगों को कम खाने पर भी अधिक भोजन करने का एहसास होता है।

भूख को कंट्रोल करने के लिए ईजाद हुआ पाउडर
इस उत्पाद की निर्माता कम्पनी 'डॉव वोल्फ सेल्युलॉसिक्स' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, जिन लोगों ने भोजन में इस विशेष पाउडर को लेने के दो घंटे बाद फिर से भोजन किया, उन्होंने दूसरी बार 13 प्रतिशत कम कैलोरी ली।

उन्होंने कहा कि यदि आगे के सर्वेक्षणों से भी यह स्पष्ट हो जाता है कि इससे इसे खाने वालों को लाभ होता है तो यह दही, फ्रूट शेक सहित विभिन्न तरह के ठंडे खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाने के अनुकूल हो सकता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: hunger suppressant powder, clinical trial



पिछली खबर
बच्चों को एंटीबायोटिक दें मगर जरा सोच-समझकर!
अगली खबर
आखिर जल्दी-जल्दी क्यों बीत जाता है अच्छा वक्त?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
शेवरले की नई ‘एंजॉय’
07:46 AM, May 20, 2013
Photogallery
मर्सिडीज की नई मिनी SUV
08:01 AM, May 09, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7