IBN7 IBN7

जेटली ने निकाली चिदंबरम के 'जीरो लॉस' के तर्क की हवा

Posted on Aug 25, 2012 at 03:07pm IST | Updated Aug 25, 2012 at 11:00pm IST

नई दिल्ली। कोयला खदानों के आवंटन पर सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद से पीएम का इस्तीफा मांग रही बीजेपी ने साफ कर दिया है कि वो अपने रुख में नरमी कतई नहीं लाएगी। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने प्रेसवार्ता में कल वित्तमंत्री पी चिंदबरम के जीरो लॉस के तर्क की हवा निकाल दी।

गौरतलब है कि कल वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि निजी कंपनियों को आवंटित 57 कोल ब्लॉकों में से 56 में खनन शुरू भी नहीं हुआ। जब कोयला निकला ही नहीं तो नुकसान कैसा। सरकार का ये , भी तर्क है कि बिजली की बढ़ती मांग और सस्ती बिजली बनाने के लिए ये जरूरी था कि कोल ब्लॉक का आवंटन तुरंत हो, अगर इसकी नीलामी होती तो उसमें समय लगता।

जेटली ने निकाली चिदंबरम के 'जीरो लॉस' के तर्क की हवा

बीजेपी की ओर से चिदंबरम के तर्कों का जवाब देने आए पार्टी नेता अरुण जेटली ने कहा कि वित्त मंत्री पी चिदंबरम कुर्तकों के जरिए गलत को सही ठहरा रहे हैं और जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। जेटली ने चिदंबरम के तर्कों की तुलना 2जी घोटाले में कपिल सिब्बल की जीरो लॉस थ्योरी से की।




जेटली ने कहा कि चिदंबरम साहब कहते हैं कि अभी खनन हुआ ही नहीं है तो नुकसान कैसा। मतलब अगर कोयला निकला ही नहीं है तो नुकसान की बात ही कहां आती है। कोई उन्हें बताए कि खनन भले ही न हुआ हो लेकिन खनन होगा और कोयला निकलेगा तो वो सरकार का नहीं बल्कि उस कंपनी का होगा जिसे ब्लॉक आवंटित हुए हैं। सरकार का खनन पर से नियंत्रण तो ब्लॉक आवंटन के साथ ही खत्म हो चुका है। ये ठीक ऐसा ही है जैसे चिदंबरम साहब के बैंक अकाउंट से कोई गैरकानूनी रूप से पैसे निकाल ले। लेकिन चिदंबरम साहब कहें कि उनका नुकसान तो तब होगा जब वो व्यक्ति पैसे खर्च कर देगा।

कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। ऐसे में वहां कोयला निकालने का अधिकार उस कंपनी के पास है जिसे ब्लॉक आवंटन हुआ है। जिस कंपनी को कोल ब्लॉक का आवंटन हो गया उसकी बैलेंस सीट में कोयले के दाम आसमान छू जाते हैं। जो कोयला आज जमीन के अंदर है वो अब सरकार का नहीं बल्कि उस कंपनी का है जिसे ब्लॉक आवंटन हुआ है।

जेटली ने कहा कि सरकार कहती है कि बिजली का उत्पादन बढ़े इसलिए जल्दबाजी में कोल ब्लॉक आवंटित किए गए। सरकार की सफाई में ही उसके इस तर्क का जवाब भी छुपा हुआ है। सरकार ने ऐसे लोगों को कोल ब्लॉक आवंटित कर दिेए हैं जिन्होंने पांच साल बीतने के बावजूद खनन शुरू नहीं किया है। ऐसे में कोयला निकलने और उससे बिजली बनने की तो बात ही दूर है।

जेटली ने कहा कि सरकार कह रही है कि सीएजी की रिपोर्ट पहले पीएसी देखेगी और उसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी। 2जी घोटाले में पीएसी की रिपोर्ट अब तक नहीं आ पाई है तो क्या तब तक हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा जाएगा।

जेटली ने कहा कि 2जी घोटाले के वक्त कपिल सिब्बल जीरो लॉस की बात कह रहे थे। सरकार का तर्क था कि उसने उचित कीमत(1658 करोड़) पर स्पेक्ट्रम बेचे हैं लेकिन अब खुद उसने नीलामी के लिए 2जी स्पेक्ट्रम की रिजर्व कीमत 14 हजार करोड़ रुपये रखी है। ऐसे में साफ है कि पहले औने-पौने दाम में स्पेक्ट्रम बांट दिए गए।

बीजेपी के ऊपर लग रहे संसद न चलने देने के आरोप पर अरुण जेटली ने कहा कि कभी-कभी संसद न चलने देना देश के लिए फायदेमंद होता है। दिसंबर 2010 में जब संसद ठप हुई थी तो उसका परिणाम राजा, जेपीसी और चार्जशीट के रूप में सामने आया था।

जेटली ने कहा कि अगर बातचीत होती तो वो बातचीत में ही खत्म हो जाती। हम पीएम से इस्तीफा मांग रहे हैं क्योंकि हम सरकार को कोई रास्ता देना नहीं चाहते कि वो पहले संसद में बहस करे, फिर पीएसी में मामला जाए और खत्म हो जाए। 2जी में यही हालत हुई है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएसी में क्या हुआ सब जानते हैं। पीएम छोड़िए उनके सेक्रेटरी को भी नहीं बुला पाए।

सोशल मीडिया पर लग रहे सरकारी अंकुश पर जेटली ने कहा कि हमें नई तकनीक के साथ जीना सीखना होगा। किसी को ब्लॉक करना या किसी तरह का अंकुश अच्छा आइडिया नहीं है।

लोकपाल के मुद्दे पर जेटली ने कहा कि लोकपाल पर सबसे ज्यादा लड़ाई बीजेपी ने लड़ी है। संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह। इसपर कोई कहे कि हम सीरियस नहीं है तो ये उसका मत हो सकता है। टीम अन्ना ने राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया है। वो आदर्शवाद से रोमांचवाद की तरफ जा रही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Arun Jaitely, Coal Scam, Chidambaram, Cpal Mining, CAG



पिछली खबर
शिवसेना नेता की हत्या में अरुण गवली दोषी करार
अगली खबर
बीजेपी उपाध्यक्ष कलराज मिश्र बरेली जाते समय अरेस्ट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

8

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013
IBN7