IBN7 IBN7

पतंजलि योगपीठ का चैरिटेबल ट्रस्ट का दर्जा खत्म होगा!

Posted on Aug 28, 2012 at 07:28am IST | Updated Aug 28, 2012 at 05:13pm IST

नई दिल्ली। बाबा रामदेव दान के नाम पर कारोबार कर रहे हैं, ये कहना है देश के आयकर विभाग का। आयकर विभाग का कहना है कि योग गुरु का पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट कारोबार कर रहा है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक आयकर विभाग योग गुरु बाबा रामदेव के ट्रस्ट का चैरिटेबल संगठन के तौर पर रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी में है। इसके अलावा विभाग ट्रस्ट को दिए जाने वाली सभी छूट भी वापस लेने की तैयारी में है।

काला धन वापस लाने की मुहिम की अगुवाई करने वाले योग गुरु रामदेव पर अब आयकर विभाग का शिकंजा कसने लगा है। आयकर विभाग के मुताबिक बाबा रामदेव का ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ कमर्शियल गतिविधियों में शामिल है। साथ ही ट्रस्ट कमाई करने में जुटा है। इनकम टैक्स विभाग ने पतंजलि योग पीठ का रजिस्ट्रेशन रद्द करने से पहले सौ सवालों की लिस्ट भेजी है।

पतंजलि योगपीठ का चैरिटेबल ट्रस्ट का दर्जा खत्म होगा!

इनकम टैक्स विभाग की एक ईकाई को जांच करने पर पता चला है कि बाबा रामदेव का ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट 2009-10 के दौरान कई व्यवसायिक गतिविधियों में शामिल था। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट चैरिटी के नाम छूट लेने के साथ ही कमाई का जरिया बना हुआ था। आयकर एक्ट के सेक्शन 12 (ए) के तहत पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को अब तक छूट मिलती रही है।




बाबा रामदेव के सहयोगी वेद प्रताप वैदिक ने इस जांच पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। वैदिक ने सवाल किया है कि पिछले 20 सालों में ट्रस्ट से टैक्स क्यों नहीं वसूला गया? आयकर विभाग की जांच में जो अहम बातें सामने आई हैं।उसके मुताबिक बाबा के ट्रस्ट ने आयकर नियमों का उल्लंघन किया है, ये उल्लंघन कई मामलों में हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक वनप्रस्थ आश्रम योजना के तहत पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट ने साढ़े पांच लाख रुपये से लेकर 21 लाख रुपये के बीच कॉटेज बेचे, जिसके तहत उसे 88.73 लाख की आय हुई। दान के रूप में ट्रस्ट को गुड़गांव में बेशकीमती जमीन मिली, जिसकी कीमत का पता लगाया जा रहा है। अपनी सहयोगी संस्था दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट से दान के रूप में पंतजलि योगपीठ को 38.35 करोड़ रुपये मिले हैं। साल 2009-10 के दौरान मेंबरशिप फीस के रूप में ट्रस्ट को 17.75 करोड़ मिले, जिसकी छानबीन जारी है।

योगा कैंप में शामिल होने वाले लोगों से ट्रस्ट ने करीब 15.41 करोड़ रुपये कमाए, हैसियत के हिसाब से योगा कैंप में शामिल होने वाले लोगों ने कूपन खरीदा, जिसकी कीमत 1100 से लेकर 2100 थी। गुमनाम दान के रूप में बाबा के ट्रस्ट को करीब 13.69 करोड़ रुपये मिले, जबकि ट्रस्ट का कहना है कि उसे सिर्फ एक करोड़ सात लाख रुपये ही गुमनाम दान में मिले। बिहार बाढ़ के दौरान भी फंड के इस्तेमाल में कई गड़बड़ियां सामने आईं हैं।

बाबा का ट्रस्ट आयकर विभाग को दी गई जानकारी में यह कहता आया है कि उसकी कमाई शून्य है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट के खातों और ब्योरे की जांच करने पर पता चला है कि करीब 72 करोड़ की कमाई की जानकारी सामने आई है, जिस पर आयकर बनता है। आयकर छूट उसी ट्रस्ट को मिलती है जो अपनी आय का 85 फीसदी हिस्सा चैरिटेबल कामों पर खर्च करता है।

वहीं, बाबा रामदेव के सहयोगी वेद प्रताप वैदिक का कहना है कि सरकार बाबा रामदेव के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रही है। उनका दावा है कि टैक्स की लड़ाई में बाबा सरकार को कोर्ट में चित कर देंगे।

दूसरी तरफ बाबा के हाल के आंदोलन को समर्थन देने वाली बीजेपी रामदेव के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है। बीजेपी का कहना है कि सरकार घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने के बजाए भ्रष्टाचार को मिटाने में जुटे लोगों पर शिकंजा कस रही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: baba ramdev, patanjali yogpeeth, trust, income tax



पिछली खबर
केजरीवाल सहित 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जो
अगली खबर
अन्ना पूछेंगे किरण से सवाल, प्रदर्शन में क्यों नहीं हुई शामिल?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

5

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

स्पॉट फिक्सिंग: एक्टर, टीवी एंकर और एक मॉडल रडार पर!

पूछताछ के बाद स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में एक अभिनेता, एक टीवी एंकर और एक मॉडल का नाम भी जांच के दायरे में आ गया है। 22:03 PM, May 19, 2013

सिंगला के घर छापे की जानकारी लीक में फंसे CBI अफसर

चंडीगढ़ में तैनात सीबीआई के डीआईजी महेश अग्रवाल पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के घर पर हुई छापेमारी की जानकारी लीक करने को लेकर आरोपों के घेरे में हैं। 21:49 PM, May 19, 2013

मैच फिक्सिंग पर सरकार सख्त, जल्द कानून बनाने का इरादा

मैच फिक्सिंग के खिलाफ जल्दी ही सरकार कानून बनाने जा रही है। कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज खेल मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह से बात कर नए कानून का प्रस्ताव भेजा है। 21:14 PM, May 19, 2013

स्पॉट फिक्सिंग: पूर्व रणजी क्रिकेटर सहित तीन गिरफ्तार

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुनील भाटिया, मनीष गुडेवा और किरण डोले हैं। मनीष गुडेवा पूर्व रणजी खिलाड़ी है। 18:03 PM, May 19, 2013

नागपुर रहा देश में सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पर पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के नागपुर को देश भर में सबसे गर्म बताया है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17:12 PM, May 19, 2013

सट्टेबाजों पर लगाम लगाना हमारे वश में नहीं: BCCI

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड इस मामले में जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और अगर पकड़े गए खिलाड़ी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 14:04 PM, May 19, 2013

चीन के पीएम पहुंचे भारत, कल होगी मनमोहन से मुलाकात

चीन के नए प्रधानमंत्री ली कच्छयांग अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर आज दिल्ली पहुंच गए हैं। तीन दिन के भारत-दौरे में सोमवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से होगी। 08:05 AM, May 19, 2013

BCCI की आपात बैठक, क्रिकेटरों पर लगेगा लाइफ बैन?

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे से आलोचना का निशाना बना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मामले में आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए आज आपात बैठक करने जा रहा है। 07:13 AM, May 19, 2013
IBN7