IBN7 IBN7

इलाहाबाद में 4 छात्राओं ने बदमाशों को दिन में दिखाए तारे

Posted on Aug 28, 2012 at 10:33am IST | Updated Aug 28, 2012 at 10:34am IST

इलाहाबाद। इलाहाबाद में बहादुर लड़कियों ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया जिसपर सबको गर्व है। लड़कियां छेड़खानी करने का इरादा रखने वाले ऑटो चालक और उसके दोस्तो के सामने डटकर खड़ी रही और उन्हें सबक भी सिखाया।

ये घटना सोमवार की है। 12वीं में पढ़ने वाली लड़कियां रोजाना एक ही ऑटो से स्कूल आती और जाती थीं। ऑटो वाला रोजाना लड़कियों को घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ता था। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक सोमवार को भी स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो में सभी छात्राएं घर जा रही थीं। कुछ छात्राएं अपनी मंजिल पर उतर गईं। जब ऑटो में सिर्फ चार लड़कियां रह गईं तो अचानक ऑटो वाले ने रास्ता बदल दिया। उसने रास्ते में अपने तीन और साथियों को भी ऑटो में बैठा लिया। लड़कियों को शक हुआ और उन्होंने कहा कि उनका घर तो पीछे छूट गया तो उसने ऑटो की रफ्तार बढ़ा दी। लड़कियों को ये समझते देर नहीं लगी कि ऑटोवाले की नीयत में खोट आ चुका है। उन्होंने बैगर देरी किए ऑटो से बाहर छलांग लगा दी। इसमें एक लड़की जख्मी भी हो गई।

इलाहाबाद में 4 छात्राओं ने बदमाशों को दिन में दिखाए तारे
ऑटो से कूदने के बाद लड़कियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग तुरंत जुट गए और उन्होंने ऑटोवाले और उसके साथियों को धर-दबोचा। इसके बाद लोगों ने आरोपी ऑटोवाले और उसके साथियों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसी ऑटो में आरोपी ड्राइवर से टैक्सी चलवाकर छात्रा को अस्पताल ले गई। अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी आरोपी युवक की एक बार फिर पिटाई हुई। घरवालों का कहना है कि लड़कियां रोजाना इसी ऑटो से स्कूल से घर आती थीं। उन्हें कभी-भी ऑटो वाले पर कभी शक नहीं हुआ।




लड़कियों की हिम्मत से एक बड़ी वारदात टल गई और अपहरण करने वाले आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं। लेकिन इस घटना से परिवारवाले सकते में हैं। अगर लड़कियों ने हिम्मत और सूझबूझ न दिखाई होती तो वो बड़ी मुसीबत में फंस सकती थीं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: allahabad, school girl, auto driver, beat, public, police



पिछली खबर
टेंशन खत्म, नोएडा एक्सटेंशन में आज से शुरू होगा काम
अगली खबर
आरुषि हत्याकांड: कोर्ट में बेजुबान हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7