नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने सांसदों को और आक्रामक तेवर अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी मामले में पार्टी के नेताओं को डिफेंसिव होने की कोई जरूरत नही है। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी नेताओं को आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता के पास जाना चाहिए।
सोनिया ने साफ-साफ कहा कि बीजेपी नकारात्मक राजनीति कर रही है ब्लैकमेल करना बीजेपी की रोजी रोटी है। इसलिए पार्टी नेताओं के सिर झुका कर नहीं सिर उठाकर जनता के सामने जाना चाहिए और असलियत बतानी चाहिए। सोनिया गांधी ने बीजेपी के ‘मोटा’ शब्द की निंदा की। साथ ही कहा कि बीजेपी को उन्ही की भाषा में जवाब देने की जरूरत है। अगले चुनाव में हमें बीजेपी को हराना है।

सोनिया के बयानों पर बीजेपी के प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी का कहना है कि उनकी पार्टी को सोनिया गांधी से राजनीति सीखने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि सोमवार को लगातार पांचवें दिन विपक्ष के हंगामे के चलते कोई कामकाज नहीं हो सका। हंगामे के बीच ही प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों में अपना बयान दिया। बयान के बावजूद हंगामा जारी रहने के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी।
सुषमा ने कहा था कि सीएजी ने कोयला ब्लॉक आवंटन में जिस राजस्व के नुकसान की बात कही है, उससे कांग्रेस ने 'मोटा माल' कमाया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Sonia Gandhi, Coalgate, Congress, Bharatiya Janata Party, BJP, Parliament








कमेंट्स
2