IBN7 IBN7

बाढ़ में बर्तनों के सहारे नदी पार करने को मजबूर लोग

Posted on Aug 28, 2012 at 12:23pm IST

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में सिंध नदी के किनारे बसा ग्राम सूड ऐसा गांव है जहां हर घर में स्टील, पीतल, एल्युमीनियम आदि धातुओं के बड़े-बड़े कलश-पतीले हैं जिन्हें बड़े जतन से रखा जाता है और बरसात के मौसम में यहां के ग्रामीण इन्हीं के सहारे नदी पार करके गांव से बाहर जा सकते है। अभी भी पिछले लगभग 4 दिनों से नदी का पानी बढ़ने के कारण ग्रामीण इन्हीं बरतनों के सहारे नदी पार कर रहे हैं।

सूड गांव के निवासी रामचरण आदिवासी, सरपंच शैतान सिंह ने बताया कि उनका गांव दो तरफ से सिंध नदी से घिरा है। वर्षा के मौसम में नदी में पानी बढ़ने के कारण गांव का रास्ता बंद हो जाता है। नदी पर पुल नहीं है और जब अटलसागर मणीखेड़ा बांध के गेट खुल जाते हैं तो नदी में बाढ़ आ जाती है तथा नदी पार करना मुश्किल हो जाता है। नदी में बाढ़ आने पर लगभग 350 ग्रामीणों की आबादी वाला यह गांव सब जगह से कट जाता है। ऐसी स्थिति में आने जाने के रास्ते बंद हो जाने के कारण नदी पार करने के लिए ग्रामीण धातुओं से बने बड़े कलशों, पतीलों का सहारा लेकर नदी पार करते हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस गांव की समस्या से वे वाकिफ हैं इसीलिए बारिश के पूर्व यहां तीन माह के खाद्यान्न एवं दवाओं के भण्डारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: utensils, village, flood, people, madhya pradesh, sindh river, shivpuri



पिछली खबर
एमपी में आफत बनी बारिश, दिल्ली-यूपी में बादलों का डेरा
अगली खबर
केरल: गैस टैंकर में भीषण विस्फोट, 38 लोग झुलसे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7