उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर का नाम रोशन करने वाले इकबाल सक्का ने अपनी सुक्ष्मतम कलाकृति से एक बार फिर विश्व स्तर पर देश का परचम लहराया है। झीलों की नगरी में सुक्ष्मतम वस्तुएं बनाने वाले कलाकार इकबाल सक्का ने हाल ही में विश्व की सबसे पहली एवं सबसे छोटी सोने-चांदी की किताबें बनाई थी। सोने चांदी की किताबों में से सोने से बनी किताब को यूनिक वर्ल्ड रिकार्ड्स बुक के 2012 के संस्करण में विश्व की सबसे छोटी सोने की किताब के रूप में दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि सक्का ने एक लम्बे कठोर परिश्रम के बाद स्वर्ण धातु से तैयार की गई इस किताब की ऊंचाई मात्र छह मिलीमीटर, चौड़ाई चार मिलीमीटर, मोटाई तीन मिलीमीटर और 64 पृष्ठ लिए इस स्वर्ण किताब का वजन मात्रा 500 मिलीग्राम है। विश्व एकता, विश्व शांति का संदेश देती सोने की इस किताब में अरबी भाषा में अल्लाह, संस्कृत में ओम, ईसाई धर्म का क्रॉस तथा सिख धर्म का प्रतीक चिन्ह हर पृष्ठों पर बारीकी से लिखा गया है।
सोने की इस किताब को यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक द्वारा विश्व की सबसे छोटी सोने की किताब के रूप में दर्ज होने का प्रमाण पत्र यूनिक वर्ल्ड रिकार्ड्स बुक के मुख्य संपादक शब्बाबी मंगल की ओर से इकबाल सक्का को जारी किया गया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: gold silver book, smallest book, world, weird news, udaipur, iqbal sakka, unique world records book








कमेंट्स
0