IBN7 IBN7

उत्तराखंड ने देश को दिए दो होनहार विश्व विजेता कप्तान

Posted on Aug 28, 2012 at 01:00pm IST

पिथौरागढ़। समुचित खेल सुविधाओं से वंचित पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के लिए यह सुखद संयोग है कि इस राज्य ने एक साल के अंदर भारत को दो विश्वकप दिलाने वाले कप्तान दिए हैं। भारत की एकदिवसीय विश्वकप विजेता टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद मूलत इसी राज्य के हैं।

26 अगस्त को गत विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर करारी शिकस्त देकर विश्व विजेता बनी भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान उन्मुक्त का पैतृक गांव पिथौरागढ़ जिले का खड़कू भल्या है जबकि गत वर्ष दो अप्रैल को भारत को विश्व खिताब दिलाने वाले टीम इंडिया के कप्तान धोनी का परिवार पड़ोसी अल्मोडा जिले के ल्वाली गांव का मूल निवासी है।

उत्तराखंड ने देश को दिए दो होनहार विश्व विजेता कप्तान

यह बात और है कि धोनी के पिता पान सिंह धोनी कुछ वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में सुदूर झारखंड जाकर बस गए। जाहिर है कि धोनी शुरू से ही झारखंड के खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट खेल रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने गत वर्ष 28 साल बाद विश्वकप जीता था।

उधर उन्मुक्त चंद के पिता भरत चंद ठाकुर दिल्ली में स्कूल शिक्षक हैं और उन्मुक्त ने भी उत्तराखंड के बजाए दिल्ली के खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट करियर शुरू किया था। खेल विशेषज्ञों के अनुसार इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड के नवयुवक अवसर मिलने पर किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: unmukt chand, ms dhoni, uttarakhand, cricket, world cup winner, india



पिछली खबर
लंबी रेस के घोडे़ साबित होंगे अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन!
अगली खबर
द्रविड़ को पद्मभूषण, गंभीर को पद्मश्री देने की सिफारिश

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7