रांची। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में 411 करोड़ रुपये का पूरक बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री हेमंत सोरेन ने पूरक बजट को पेश किया। राज्य में विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ है।
पूरक बजट का एक बड़ा हिस्सा उच्च शिक्षा में 40 करोड़ रुपये और ग्रामीण विकास को 36 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। विपक्षी पार्टियों ने पूरक बजट पेश करने के लिए सरकार की आलोचना की है।

वहीं झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के विधायक प्रदीप यादव ने राज्य सरकार से पूछा कि ऐसे कई विभाग हैं, जहां राज्य सरकार का खर्च शून्य है। पूरक बजट पेश करने का क्या औचित्य है, जबकि सरकार पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Jharkhand, Hemant Soren, Jharkhand Budget








कमेंट्स
0