IBN7 IBN7

पत्नी ने किया दूसरों संग सेक्स से इंकार, सिगरेट से दागा

Posted on Sep 01, 2012 at 10:48am IST | Updated Sep 01, 2012 at 12:17pm IST

जयपुर। जयपुर में एक कथित पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पत्नी को 50 जगह से सिगरेट से दाग दिया। पत्नी पर ये जुल्म इसलिए किया क्योंकि पत्नी दूसरे पुरुषों से जबरन अनैतिक संबध बनाने के लिए मजबूर करने की उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

सुशीला( बदला हुआ नाम) के पेट पर जगह- जगह सिगरेट से जलाने से जख्म नजर आते हैं। पेट ही नही जांघों से लेकर पीठ समेत शरीर पर ऐसे पचास जख्म हैं जिनमे से कई गहरे है। ये घाव किसी ओर ने नहीं उसके ही कथित पति डालचंद ने दिए। डालचंद सुशीला पर दूसरे पुरुषों से संबध बनाने के लिए दबाब डालता था, पीड़िता ने इंकार किया तो जुल्म की इंतहा ही कर दी।

डालचंद पेशे से डैक्सी ड्राइवर है। 1996 में सुशीला के पहले पति की मौत हो गई। वो डालचंद का दोस्त था। आरोपी ने हमदर्दी जता सुशीला को शादी का वादा कर घर ले आया। लेकिन पंद्रह साल से बिना शादी सुशीला को जबरन पत्नी बनाकर रख रहा था, डालचंद पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने किया दूसरों संग सेक्स से इंकार, सिगरेट से दागा
पीड़िता का आरोप है कि डालचंद शराब पीकर घर आता था और कई बार सिगरेट से जलाया तो परेशान होकर पुलिस के पास गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जांच कराई। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: husband, sex, wife, cigratte, police, torture



पिछली खबर
दिल्ली में सुरक्षित नहीं बुजुर्ग, लूटपाट के बाद महिला की हत्या
अगली खबर
दूल्हे को न तो दुल्हन मिली और न ही शादी कराने वाले!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7