IBN7 IBN7

यूएस ओपन:पेस-स्टेपानेक की जोड़ी तीसरे दौर में

Posted on Sep 01, 2012 at 04:01pm IST | Updated Sep 01, 2012 at 04:07pm IST

न्यू यॉर्क। भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर गई है। उधर, भारत के सुमित नागल जूनियर बालक वर्ग के सिंगल मुकाबले के क्वालीफाईंग के दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रहे हैं।

दूसरी ओर, पुरुषों के सिंगल मुकाबले में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक और स्पेन के डेविड फेरर भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं।

महिलाओं के सिंगल मुकाबले में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका और रूस की मारिया शारापोवा भी अगले दौर में पहुंच गई हैं जबकि चीन की ली ना को हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को खेले गए पुरुषों की डबल मुकाबले के दूसरे दौर में पेस और स्टेपानेक की पांचवी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ब्राजील के थॉमस बेलूची और जोआओ सोउजा की जोड़ी को 7-5, 7-6(3) से हराया।

अब अगले दौर में पेस और स्टेपानेक का मुकाबला अमेरिका के जेसी लेविने और मारिंको मैतोसेविक की जोड़ी से होगा, जिन्होंने ब्रिटेन के जोनाथन मरे और डेनमार्क के फ्रेडरिक नील्सन की जोड़ी को 6-1, 6-7(6-8), 6-4 से शिकस्त दी। सुमित ने क्वालीफाईंग के पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी ऑस्टिन सीएगल को 6-4, 6-2 से हराया।15 साल के सुमित का अगला मुकाबला ब्राजील के हुगो सेजार डोजास से होगा।

वहीं दूसरी ओर जूनियर बालिका वर्ग के क्वालीफाईंग के सिंगल मुकाबले में भारत की लावन्या खनूजा को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है। कनाडा की मारिका अकेरमैन ने लावन्या को 6-0, 6-1 से पराजित किया। पुरुषों के सिंगल मुकाबले के दूसरे दौर में जोकोविक ने ब्राजील के रोजेरियो दुत्रा सिल्वा को 6-2, 6-1, 6-2 से पराजित किया। अगले दौर में जोकोविक का सामना फ्रांस के जूलियन बेनेतू से होगा, जिन्होंने अमेरिका के डेनिस नोवीकोव को 3-6, 6-4, 7-6(1), 7-5 से शिकस्त दी।

चौथी वरीयता प्राप्त फेरर ने नीदरलैंड्स के इगोर सिजलिंग को 6-2, 6-3, 7-6(12) से मात दी। तीसरे दौर में फेरर आस्ट्रेलिया के लेटिन हेविट से भिड़ेंगे। हेविट ने लक्जमबर्ग के जाइल्स मूलर को 3-6, 7-6(5), 6-7(5), 7-5, 6-4 से हराया। सातवीं वरीयता प्राप्त अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने अमेरिका के रेयान हैरिसन को 6-2, 6-3, 2-6, 6-2 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास की घोषणा कर चुके विश्व के पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के एंडी रॉडिक भी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।

रॉडिक ने आस्ट्रेलिया के बनार्ड टॉमिच को 6-3, 6-4, 6-0 से हराया। अगले दौर में रॉडिक का सामना इटली के फाबियो फोगनिनी से होगा। हिलाओं के सिंगल मुकाबले के तीसरे दौर के मुकाबले में अजारेंका ने चीन की झेंग जी को 6-0, 6-1 से पराजित किया। अगले दौर में अजारेंका का सामना जॉर्जिया की एना तातिशविली से होगा, जिन्होंने लक्जमबर्ग की मैंडी मिनेला को 7-5, 6-0 से हराया।

तीसरी वरीयता प्राप्त शारापोवा ने अमेरिका की मैलॉरी बुराडेटे को 6-1, 6-1 से हराया। अगले दौर में शारापोवा का सामना रूस की नादिया पेत्रोवा से होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य की लूसी सफरोवा को 6-4, 7-5 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने फ्रांस की पॉलिने पैरामेंटियर को 6-4, 6-4 से मात दी। चौथे दौर में क्वितोवा की भिड़ंत फ्रांस की मरियन बर्तोली से होगी, जिन्होंने हमवतन क्रिस्टीना डेनोविक को 6-2, 6-4 से हराया।

सातवीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर ने अमेरिकी की वारवोरा लेपचेंको को 7-6(5), 6-2 से हराया। स्टोसुर अगले दौर में ब्रिटेन की लॉरा रॉब्सन से भिड़ेंगी, जिन्होंने नौवीं वरीयता प्राप्त ली ना को 6-4, 6-7(5), 6-2 से हराया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: US open, Tennis, Leander Paes



पिछली खबर
अमेरिकी ओपन: सानिया और भूपति ने अपने-अपने मैच जीते
अगली खबर
भारत-न्यूजीलैंड के बीच डेविस कप मुकाबला 14 से

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

Photogallery
बेकहम के बेमिसाल 20 साल
09:20 AM, May 21, 2013

टोक्यो में जुटे फिल्मी पर्दे पर रोमांच पैदा करने वाले निंजा!

फिल्मी दुनिया में रहस्य रोमांच का दूसरा नाम निंजा अब हकीकत में अपने करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। टोक्यो जिम्नेजियम में 17 देशों से करीब 200 महिला निंजा खासतौर पर दो दिन की ट्रेनिंग लेने पहुंचीं हैं। 13:04 PM, Mar 28, 2013

हॉकी टीम को झटका, सरकार नहीं देगी हवाई किराया

भारतीय हॉकी टीम अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी। सरकार ने खिलाड़ियों को हवाई खर्चा देने से इनकार कर दिया है। 16:43 PM, Feb 26, 2013
Photogallery
'ब्लेड रनर' बना किलर?
08:58 AM, Feb 19, 2013

राफेल नडाल फाइनल में, डेविड नलबैंडियन से होगा मुकाबला

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ब्राजील ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में नडाल का मुकाबला अर्जेंटीना के डेविड नलबैंडियन से होगा। 13:04 PM, Feb 17, 2013

अर्कादिज को हराकर विश्वनाथन आनंद दूसरे स्थान पर

विश्वनाथन आनंद शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेके शतरंज क्लासिक चैपियनशिप की पांचवीं बाजी में जर्मनी के ग्रैंड मास्टर अर्कादिज नैदित्श्च को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 12:54 PM, Feb 12, 2013

ऑस्ट्रेलिया ओपन: पहले ही दौर में सानिया मिर्जा हुईं बाहर

भारत की सानिया मिर्जा और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई है। 10:55 AM, Jan 16, 2013
Photogallery
रैंप पर चलीं सानिया
08:59 AM, Nov 07, 2012

सिल्वर शूटर विजय की तरक्की, बनें सूबेदार मेजर

लंदन ओलंपिक में सिल्वर विजेता शूटर सूबेदार विजय कुमार को आखिरकार सेना ने प्रमोशन दे दिया है। उन्हें प्रमोट कर सूबेदार से सूबेदार मेजर बना दिया गया है। 22:06 PM, Aug 16, 2012
IBN7