नई दिल्ली। प्रगति मैदान में 18वां दिल्ली पुस्तक मेला शनिवार को शुरू हो गया। 9 दिवसीय पुस्तक मेले का विषय 'ई-बुक्स' होगा। मेले में संगोष्ठियां और पुस्तक पाठन के सत्र भी आयोजित होंगे। 9 सिंतबर तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में 300 प्रकाशक हिस्सा लेंगे। इसमें क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के प्रकाशक शामिल होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों में चीन, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के प्रकाशक शामिल होंगे।

एक आयोजक ने कहा कि मेले का केंद्रीय विषय 'ई-बुक्स' है। यह प्रौद्योगिकी और साहित्य को एकजुट करेगा। 'ई-बुक्स' विषय के अलावा मेले में विभिन्न भाषाओं के लोकप्रिय उपन्यासों के रूपांतरों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं एक अधिकारी ने कहा कि छोटे प्रकाशकों को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली पुस्तक मेला स्टाल के किराए में 50 प्रतिशत की छूट भी देगा। मेले में प्रवेश का शुल्क 20 रुपए है। छात्रों को पहचान पत्र दिखाने पर टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Delhi Book Festival, Book Shop








कमेंट्स
0