IBN7 IBN7

हैदराबाद के शेल्टर होम से 4 महिलाओं का अपहरण

Posted on Sep 01, 2012 at 04:17pm IST | Updated Sep 01, 2012 at 04:19pm IST

हैदराबाद। हैदराबाद में अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े शेल्टर होम से 4 महिलाओं का अपहरण कर लिया।

घटना रामनाथपुर इलाके के 'उज्जवला' शेल्टर होम की है। अपहरण की गई सभी महिलाओं को कुछ दिन पहले मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया था। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 'उज्जवला' शेल्टर होम में 8 लोग दरवाजा तोड़कर जबरन घुस आए और यहां रहने वाले लोगों के साथ मार-पीट करने लगे।

हैदराबाद के शेल्टर होम से 4 महिलाओं का अपहरण
मार-पीट करने के बाद अपहरणर्कताओं ने घर में रखा फर्नीचर को नुकसान पहुंचा कर 4 महिलाओं का अपहरण कर लिया।गैर सरकारी संस्था के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा संचालित उज्जवला की अन्य महिलाओं ने पुलिस को बताया कि इनमें से दो कोलकाता की रहने वाली थी जबकि एक बांग्लादेश और एक मुंबई की थी।

पुलिस को अपहरणर्कताओं का संबंध मुंबई के किसी गिरोह से होने का संदेह है। इन लोगों ने 10 महिलाओं का अपहरण करने की कोशिश की लेकिन 4 को अगवा करने में कामयाब रहे। अपहरणकर्ताओं का विरोध करने वाली महिलाओं को चोटें भी आई हैं।पिछले दिनों पुलिस द्वारा 21 महिलाओं को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाने के बाद यहां रखा गया था और इनका मामला स्थानीय अदालत में चल रहा था।

कुछ महिला अधिकार संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा आश्रय स्थल के प्रबंधक सत्यनारायण रेड्डी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए उनसे मारपीट किए जाने की वजह से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस उसे पूछताछ करने के लिए ले गई है। महिला संगठनों का आरोप है कि प्रबंधक अपहरणकर्ताओं से मिला हुआ है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hyderabad, women Kidnapping



पिछली खबर
ढाई लाख की धोखाधड़ी करने वाली दुल्हन, सहेली अरेस्ट
अगली खबर
आरक्षण के लिए गुर्जरों की महापंचायत पांच सितंबर को

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7