अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की गूगल प्लस पर बहुचर्चित लाइव चैट की चर्चाओं के बीच प्रदेश के पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट ने एक खुली चिट्ठी लिखी है। इसमें भट्ट ने मोदी की मंशा पर सवाल उठाए हैं और दंगों के गुनहगार माया कोडनानी व बाबू बजरंगी से उनकी निकटता को कटघरे में खड़ा किया है।
भट्ट ने लिखा है कि जिस दिन दंगों के गुनहगार उनके करीबियों को सजा सुनाई गई है, उसी दिन चैट कर मोदी लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से भटका रहे हैं और खुद की दोषियों से निकटता संबंधी सवालों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व आईपीएस ने लिखा है कि मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि भगवान आपको समय, ज्ञान दे जिससे आपकी जिंदगी के दौरान इन सवालों के सही जवाब मिल सकें। मुझे जवाब का इंतजार रहेगा।
संजीव भट्ट ने माया कोडनानी को भी एक खुला पत्र लिखा और पूछा कि आखिर एक महिला और एक डॉक्टर इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है कि वह नरोदा पटिया में हिंसा के लिए लोगों को उकसाए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Sanjiv Bhatt, Narendra Modi, Maya Kodnani, Naroda Patiya








कमेंट्स
6