देहरादून। प्रमोशन में आरक्षण पर उत्तराखंड में घमासान। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में बिना आरक्षण के प्रमोशन की तमाम रिक्तियों को भरने के फैसले के खिलाफ बवाल खड़ा हो गया है।
बहुगुणा सरकार के इस फैसले से नाराज गुट ने जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक आयोग बनाया है। आयोग ये रिपोर्ट देगा की एससी एसटी वर्ग के कर्मचारी प्रशासन में कितने कुशल हैं। इससे इस वर्ग के कर्मचारी और भी नाराज हैं और बहुगुणा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: uttrakhand, reservation in promotion, cabinet meet








कमेंट्स
0