बारामूला। टीचर पर छात्र की हत्या का आरोप। कश्मीर के बारामूला में एक टीचर पर आरोप लगा है कि उसने एक छात्र को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
टीचर पर आरोप है कि उसने स्कूल का टेस्ट पास न करने पर छात्र को बुरी तरह पीटा और फिर दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने स्कूल में तोड़फोड़ की कोशिश की।
छात्र के परिवार की मांग है कि आरोपी टीचर को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: school, hungama, teacher, slap around, police, arrest








कमेंट्स
0