IBN7 IBN7

कर्ज चुकाने के लिए मां ने दुधमुंहे बच्चे को बेचा

Posted on Sep 04, 2012 at 06:51pm IST | Updated Sep 04, 2012 at 06:58pm IST

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में पार्वती देवी नाम की महिला ने अपने 11 महीने के दुधमुंहे बच्चे अमन को अपना कर्ज चुकाने के लिए एक अन्य महिला को बेच दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालांकि बच्चे को बरामद कर लिया गया है तथा दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रामनगर गांव निवासी रामबाबू दास की पत्नी पार्वती देवी ने गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह से 15 हजार रुपये बतौर कर्ज लिया था, लेकिन वह समय पर रकम वापस नहीं कर पा रही थी। इस बीच रकम वापस करने के लिए पार्वती पर लगातार दबाव दिया जा रहा था। विवश होकर उसने अपने बेटे अमन का सौदा बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीपुर निवासी अमीन देव पासवान की पत्नी शांति देवी से कर दिया।

कर्ज चुकाने के लिए मां ने दुधमुंहे बच्चे को बेचा

पार्वती ने अपने बेटे को करीब एक सप्ताह पूर्व 15 हजार रुपये में बेच दिया और स्वयं सहायता समूह को कर्ज की रकम वापस देकर गांव छोड़कर चली गई। इस बीच पार्वती के परिजन उसके गायब होने को लेकर परेशान थे। इसी बीच किसी ग्रामीण ने चिरंजीपुर गांव में उस बच्चे को देख लिया और यह खबर रामनगर गांव में उसके परिजनों को मिल गई। इसके बाद अमन की दादी सीता देवी ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और जालंधर (पंजाब) में अमन के पिता को दे दी। अमन का पिता रामबाबू दास जालंधर में मजदूरी करता है।

उजियारपुर के थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की शाम बछवाड़ा पुलिस की मदद से बेगूसराय के चिरंजीपुर से बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्चे को बेचने में मदद करने वाली मंजु देवी और शांति देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पार्वती को तलाश रही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Samastipur, Bihar, mother



पिछली खबर
कश्मीर में टीचर ने किया टॉर्चर, छात्र की जान गई
अगली खबर
ठाणे में एमएनएस की गुंडागर्दी, उ.भारतीयों के साथ की मारपीट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7