मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जबसे शाहरुख खेमे से बाहर हुई हैं, तभी से उन्होंने नया ठिकाना ढूंढना शुरु कर दिया। हद तो तब हो गई जब उन्होंने सलमान के घर धड़ल्ले से आना-जाना शुरू कर दिया। सिर्फ आना जाना ही नहीं सुबह 5-5 बजे तक पार्टी करते हैं प्रियंका और सलमान..!
प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान, दो जानी दुश्मन एक साथ। वो भी रात के ढ़ाई बजे से सुबह के 5 बजे तक। सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुबह के तकरीबन 5 बजे टाइगर, प्रियंका को गाड़ी तक छोड़ने को पहुंचे। थोड़ी दूर पर ही ‘एक था टाइगर’ के डायरेक्टर कबीर खान की भी पार्टी चल रही थी। जिसमें कटरीना कैफ भी मौजूद थीं। लेकिन सलमान कबीर खान की पार्टी में नहीं गए।

रात के तकरीबन 12 बजे प्रियंका की व्हाइट मर्सीडीज सलमान के घर के बाहर पार्क दिखी और सुबह 5 बजे के आसपास सलमान खान खुद प्रियंका को छोड़ने गाड़ी तक आए। लेकिन मीडिया को देख प्रियंका ने अपना मन बदल लिया और वापस सलमान के घर चली गईं। सलमान भी कैमरे को देख वापस गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर चले गए।
दरअसल मई के महीने से ही प्रियंका सलमान के आसपास नजर आने लगी थी। शाहरुख के साथ रोमांस की अफवाहों ने प्रियंका को अकेला कर दिया था। ऐसे में प्रियंका की सबसे पहली दोस्त बनी सलमान की बहन अर्पिता। ट्विटर पर नई दोस्ती का बखान भी हुआ और सलमान के करीब जाने की पहली कोशिश भी कामयाब हुई। अब शाहरुख कैंप में प्रियंका की एंट्री मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है तो प्रियंका सलमान के करीब आने लगीं।
‘बर्फी’ के बाद प्रियंका के पास कोई नई फिल्म नहीं है और इन दिनों सलमान खान भी अपनी नई फिल्म ‘किक’ के लिए एक हिरोइन की तलाश में हैं और यकीन मानिए अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो हो सकता है कि प्रियंका और सलमान लंबे अरसे बाद एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिखें। मालूम हो कि 2007 में ‘सलाम-ए-इश्क’ के बाद सलमान और प्रियंका कभी एक साथ नहीं दिखे, लेकिन इन तस्वीरों से साफ है कि प्रियंका शाहरुख का दामन छोड़ अब सलमान के साथ हो चली हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mirch masala, bollywood, salman khan, priyanka chopra, galaxy apartment








कमेंट्स
0